HomeTIPS & TRICKS502 Bad Gateway Error क्या है ( और इसे Fix कैसे करे...

502 Bad Gateway Error क्या है ( और इसे Fix कैसे करे )?

- Advertisement -

HTTP response codes जो हमें Error Codes दिखाता है , इसका सामना करना थोड़ा मुशकिल होता है | उनमे से एक Error Code है 502 Bad Gateway error जिसे ठीक करना थोड़ा मुशकिल होता है | ये client, server, और web program में खामी के वजह से होता है | 502 bad gateway kya hai |

Read This : Facebook में Two-Factor Authentication कैसे Enable करे

Read This : Fake Chargers का पता कैसे करे – Full Guide in Hindi

हालाकि 502 Bad Gateway error होने का ठोस कारण निकालना थोड़ा मुशकिल है | अगर आप एक यूजर है या Web Developer है और अगर आप जानना चाहते है ही आखिरकार ये Error क्यूँ होता है और इसे कैसे ठीक करे तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े |

जब भी हम एक Website पर Visit करते है तब हमारा ब्राउज़र Web Server को एक Request भेजता है | उस Request को Web Server रिसीव करता है और उसे प्रोसेस करता है और फिर Web Server आपके द्वारा Request किया गया जानकारियों  को HTTP status code और HTTP header के साथ ”Return” करता है | एक Working Connection 200 HTTP status code और Web Content को ”Return” करता है जो आपको आपके ब्राउज़र में दिखेगा | 502 Bad Gateway error HTTP status codes का ही एक हिस्सा है |

1. Server पर अधिक Load होना 

502 Bad Gateway error का एक मुख्या कारण Server Overload है | अगर Server पर Load ज्यादा है तो Bad gateway error होने का संभावना बढ़ जाता है | याद रहे की अगर Memory का लिमिट पार हो जाता है तो Server Crash हो सकता है | एक Site पर ज्यादा Traffic होने के वजह से भी 502 Error का सामना करना पड़ सकता है |

2. Network में Error होना 

Routing problems, DNS issues और ISP से सम्बंधित समस्याओं के लिए भी 502 Bad Gateway error का सामना करना पड़ सकता है | आपके घरेलु नेटवर्किंग उपकरण में प्रॉब्लम होने के वजह से ब्राउज़र ये सोचता है की Online Server में कोई प्रॉब्लम है जबकि असल में उसमे कोई प्रॉब्लम नहीं होता है |

3. Programming में कुछ गड़बड़ होना 

अगर Website के Code में कोई समस्या है , तो ये आपके Site को अच्छे से चलने में रुकावट डालता है | और इसी के वजह से 502 Bad Gateway error दीखता है |

4. Firewall Configuration का गलत होना 

Network Traffic पर निगरानी रखकर Firewall एक चवकीदार के तरह काम करता है जो ये फैसला करता है की कौन सा Traffic सुरक्षित है और कौन सा सुरक्षित नहीं है | इसी वजह से ये सभी नुकसान पहुँचाने वाले Traffic को Block कर देता है |

5. Server Software का Timeout हो जाना 

502 Bad Gateway error तब भी हो जाता है जब Web Server किसी भी Request को पूरा करने में बहुत ज्यादा समय ले रहा है जिसकी वजह से caching tool जो होता है उसका Timeout हो जाता है |

Read This : Google Account को Android Phone में Add , Remove और Change कैसे करे

Read This : Facebook में अपने सभी Photos और Data को एक साथ डाउनलोड करने का तरीका

हालाकि 502 Bad Gateway error जो की Online Servers के बीच हुए समस्याओं के कारण होता है | इसके कुछ Steps है जिसे आप Follow करके ठीक कर सकते है | निचे बताए गए तरीको को आप अपना सकते है |

1. ये चेक करे की आप जो Website खोल रहे है वो क्या सभी के लिए Down है 

जब भी आपको 502 Bad Gateway error दीखता है तो सबसे पहले ये चेक करे की क्या ये Website सभी के लिए Down है या सिर्फ आपके लिए ही Down है | एक Online Tool है जिसकी मदद से आप ये देख सकते है की क्या वो Site में सभी को 502 Bad Gateway error दिख रहा है या नहीं | उसके लिए इस लिंक Down for everyone or just me पर क्लिक करे |

एक और Tool जिसकी मदद से आप ये चेक कर सकते है की Site सभी के लिए Down है या सिर्फ आपके लिए | वो है  Is It Down Right Now? बस Site का URL डाले और आप Server Status देख पाएँगे |

इस Tool की मदद से आप ये भी देख पाएँगे की ये Site आखरी बार कब Down हुवा था | अगर Site सबके लिए Down है तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते है | अगर ये Tool ये दिखाता है की Site का Server Up है तो ये परेशानी सिर्फ आपके लिए हो रहा है | निचे बताए गए कुछ तरीको को Follow करे |

Read This : Mobile Number Ka Location Kaise Pata Kare

Read This : Google Play Store में Error Code 506 को कैसे Fix करे

2. Website को Reload करे 

समय समय पर ज्यादा Traffic होने के वजह से आपका Server थोड़ा धीमा काम कर सकता है | अगर ये समस्या है तो Page को Refresh करने से आपका काम हो जाएगा | अगर इससे आपके समस्या का समाधान हुवा है तो इसका मतलब है की ये प्रॉब्लम Temporary था , और इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है |

हालाकि अगर इससे आपका समस्या का समाधान नहीं होता है और ये प्रॉब्लम बार बार हो रहा है तो आपको इसके और गहराई में जाना होगा | इसका मतलब आपको किसी और चीजों को ठीक करने की जरुरत है |

3. Firewall या CDN को Disable कर दे 

अगर आप अपने Website पर website firewall या CDN service का इस्तेमाल कर रहे है तो यह संभव है कि उनके सर्वर काम कर रहे हैं | इसे चेक करने के लिए कुछ समय के लिए CDN को Disable कर दे | ऐसा करने से browser और hosting server के बीच खड़ा जो Extra Layer होता है वो वो Remove हो जाता है |

अब आपका Website सीधे आपके Server से Load होगा | और अगर ये समस्या Firewall या CDN के वजह से हुवा है तो आप जान जाएँगे | अगर इससे आपका समस्या का समाधान नहीं होता है तो आप अपने CDN service provider से सहायता के लिए संपर्क करे |

4. Browser Caches और Cookies को Clear करे 

Outdated cached files या cookies के वजह से भी 502 Error दिख सकता है | इन Cached Files को Remove करके Website को Reload करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है |

अगर आप सभी Cookies को Clear नहीं करना चाहते है तो जब भी आपको 502 Error दिखे तब आप सबसे पहले Site से सम्बंधित Cookies को ही Remove करे |

5. DNS Cache को Clear करे 

502 Bad Gateway error Local DNS की समस्याओं की वजह से भी हो सकता है जैसे की अगर DNS सही IP या Hostname का समाधान नहीं कर पा रहा है | इसका समाधान करने के लिए हमें DNS Cache को flush करना होगा | इसे करने के लिए Command Prompt (Win + R) को खोले और TextBox में  cmd टाइप करे | और फिर Enter करे और ये Command टाइप करे |

ipconfig /flushdns

अगर ये सफल होता है तो आपको “Successfully flushed the DNS resolver cache” ये Notification मिलेगा |

अगर प्रॉब्लम DNS Cache के वजह से है तो इससे इस समस्या का समाधान हो जाएगा |

6. अपने Hosting Company से संपर्क करे 

502 Error होने का ये एक बड़ा कारण हो सकता है की आपका Web Host में कोई समस्या तो नहीं है | समय समय पर Server किसी Request को Cancel कर देता है अगर ये Request को पूरा करने में ज्यादा समय ले रहा है |

अगर आपका Hosting Server Kill Script पर चल रहा है तो आपको ज्यादातर 502 Error दिख सकता है | आपको 502 तब भी मिल सकता है जब आपका Host Server Down होता है या फिर किसी कारण पहुँच से बाहर हो जाता है | अपने Hosting Company से संपर्क करने से आपका इसका वजह और इसका समाधान मिल जाएगा |

7. अपने Computer को Restart करे 

आपके Computer में होने वाले समस्याओं के कारण भी आपको 502 Error का सामना करना पड़ सकता है | Networking Devices जैसे modem, routers में समस्याओं के वजह से भी ये प्रॉब्लम हो सकता है | Computer को Restart करने से इसका समाधान हो जाएगा |

8. कोई अन्य Browser का प्रयत्न करे 

जैसा की हमने ऊपर ही बताया की आपका Browser ये सोच सकता है की आपके Online Server में कोई समस्या है , जबकि असल में उसमे कोई समस्या नहीं है | Site को किसी अन्य Browser में खोले | अगर दुसरे Browser में 502 Bad Gateway error का समस्या नहीं है तो समझ जाए की आपका Original Browser में कोई समस्या है |

502 Bad Gateway error बहुत ही Common चीज़ है | हालाकि ये Error Server से सम्बंधित हो सकता है लेकिन आप इस समस्या का समाधान निकालने के लिए बहुत कुछ कर सकते है | हम उम्मीद करते है की ऊपर बताए गए तरीको से आपका समस्या का समाधान हो जाएगा |

हम उम्मीद करते है की आपको ये पोस्ट पसंद आया | अगर आपको और ऐसा पोस्ट आगे भी पढ़ना है तो हमारे ब्लॉग के Notification Bell को दबा दे ताकि हमारा पोस्ट आपको सबसे पहले मिले |

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

    • 500 Internal Server Error एक बहुत ही सामान्य HTTP Status Code होता है जिसका मतलब है की आपके वेबसाइट के सर्वर में कोई प्रॉब्लम है |

Comments are closed.

- Advertisment -

Most Popular