HomeTECHNOLOGYताकतवर AI vs कमजोर AI: इन दोनों में क्या अंतर है?

ताकतवर AI vs कमजोर AI: इन दोनों में क्या अंतर है?

- Advertisement -

Strong AI (Artificial Intelligence) वो सब कुछ कर सकता है जो एक इंसान कर सकता है, लेकिन Weak AI सिर्फ किसी एक विशेष कार्य को ही कर सकता है| निचे हम आपको Strong AI और Weak AI के बीच का अंतर बताएँगे, की इन दोनों में क्या समानता है, क्या अंतर है, इनका फायदा और नुक्सान क्या क्या है| Strong AI vs Weak AI?

Strong AI vs Weak AI in Hindi?

सभी AI को जब कोई नया जानकारी मिलता है, तब ये Machine Learning का उपयोग करके अपने आप में सुधार करता है| Weak AI और Strong AI में सबसे ख़ास अंतर ये है की Weak AI को किसी एक काम को करने के लिए बनाया गया है| ये कार्य बहुत ज्यादा जटिल भी हो सकता है, जैसे कार चलाना, या फिर आपको कौन सा मूवीज पसंद आएगा उसका सलाह देना| AI के सभी Real World का कार्य Weak AI के श्रेणी में आते है| 

हालाकि AI Chatbots जैसे ChatGPT और Bard बहुत ज्यादा शक्तिशाली टूल है, लेकिन फिर भी इसे कमजोर AI माना जाता है, क्यूंकि इन टूल्स का एक ही विशेष कार्य है (हमारे द्वारा पूछा गया सवालों का जवाब देना)| Virtual Assistants जैसे Alexa भी कमजोर AI के श्रेणी में आता है क्यूंकि ये सिर्फ हमारे Voice Commands का जवाब देता है| 

ताकतवर AI को artificial general intelligence (AGI) भी कहा जाता है और इसमें पूरी तरह से इंसानों जैसा क्षमता होता है जैसे लोगो से बात करना, तर्क करना और लोगो के मन के भावनाओ को पढ़ना| आपको ताकतवर AI के बारे में पता होगा अगर आपने sci-fi movies जैसे A.I.: Artificial IntelligenceWALL-E, और 2001: A Space Odyssey देखा है|

Must Read: Machine Learning vs Deep Learning: इन दोनों में क्या क्या अंतर है?

कमजोर AI का फायदा और नुक्सान क्या क्या है?

फायदा:

  1. कमजोर AI इंसानों से तेज़ और कुशल होता है|

2. कमजोर AI सीमित परिस्थितियों में तर्क करने में सक्षम है|

3. कमजोर AI कई तरीको से इंसानों के जीवन में सुधार ला सकता है|

नुक्सान:

  1. कमजोर AI खुद से नया स्किल नहीं सिख सकता|

2. कमजोर AI में सुधार के लिए इंसानों का जरुरत पड़ता है|

3. कमजोर AI भविष्य में बहुत नौकरियों को खत्म कर सकता है|

strong ai vs weak ai

कमजोर AI कई मामलो में इंसानों जैसा कार्य कर सकता है, लेकिन इसमें पुरे तरह से इंसानों जैसा बुद्धि नहीं होता है| हालाकि कमजोर AI कई कार्यो को इंसानों से भी तेज़ और सटीक तरीके से कर सकता है|

कमजोर AI के अन्दर कई सारे Applications आते है जैसे की Email Spam Filters, Chatbots, Smart Voice Assistants, Social Media Algorithms, Healthcare इत्यादि| किसी चीज़ का पहचान करने के लिए Robotics कमजोर AI का उपयोग करता है, और आपके पसंद के आधार पर आपको Movies का सुझाव देने के लिए Netflix भी कमजोर AI का उपयोग करता है| Gmail और अन्य Email Providers भी Spam को Detect और Filter करने के लिए कमजोर AI का ही उपयोग करता है|

क्यूंकि कमजोर AI खुद से नया स्किल नहीं सिख सकता इसलिए ये खुद के अन्दर बदलाव भी नहीं कर सकता| इसके लिए इंसानों का जरुरत पड़ता है| उदाहरण के तौर पर अगर ट्रैफिक के कानून में कोई नया बदलाव होता है, तो Self-Driving Cars को इसके बारे में कुछ पता नहीं चलेगा अगर इंसान इसके AI Algorithm को अपडेट न करे|

लोगो को इस बारे में चिंता भी सताता है की कमजोर AI उनके नौकरियों को ख़त्म कर देगा जिसके बाद बेरोज़गारी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा|

ताकतवर AI का फायदा और नुक्सान क्या क्या है?

फायदा:

  1. ताकतवर AI लगभग सभी कार्यो को इंसानों से बेहतर तरीके से कर सकता है|

2. ताकतवर AI इंसानों के बराबर या उनसे भी बहुत अच्छा तरीके से विचार कर सकता है|

नुक्सान: 

  1. ताकतवर AI के नए टेक्नोलॉजी के बारे में अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है|

2. ताकतवर AI का क्या क्या क्षमता हो सकता है ये एक चर्चा का विषय है|

ताकतवर AI नए स्किल को सीखकर किसी भी समस्या का समाधान कर सकता है| ताकतवर AI इंसानों के जैसे ही अपना खुद का लक्ष्य बना सकता है| 

ताकतवर AI इंसानों के भावनाओं और प्रेरणाओ का भी पहचान कर सकता है, लेकिन ये अभी बताया नहीं जा सकता की ताकतवर AI में इंसानों के जैसा ही इमोशन होगा| अभी के लिए हम इस चर्चा को Philosophers और टेक के बारे में भविष्यवाणी करने वाले लोगो पर छोड़ देते है|

ताकतवर AI सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और रोबोटिक्स में गेम-चेंजिंग प्रभाव डाल सकता है| दूसरी तरह AI engineers जैसे Dr. Geoffrey Hinton का मानना है की ताकतवर AI ऐसे लक्ष्य और व्यवहार बना सकता है जिससे इंसानों को भविष्य में ख़तड़ा भी हो सकता है| 

अक्सर पूछा जाने वाला सवाल:

Narrow AI क्या है?

Narrow AI भी कमजोर AI का एक टर्म है| ये वो सिस्टम होता है जो किसी एक कार्य को कर सकता है|

AI Art क्या होता है?

AI Art पुरे Internet से Images का Samples लेता है (बिना उस Images के Creators के इज़ाज़त के) जिसके बाद ये Text के आधार पर नया Images को Create करता है| क्यूंकि ये सिर्फ एक ही काम करता है- Text को Images में बदल देता है| इसलिए AI Art Generators भी कमजोर AI का एक हिस्सा है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular