HomeTOP 10दुनिया का 10 सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले लोग

दुनिया का 10 सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले लोग

- Advertisement -

पिछले कुछ सालो में इन्टरनेट टेक्नोलॉजी के विकाश की वजह से कई कम उम्र के लोग भी अरबपति बन गए | Forbes के एक रिपोर्ट के मुताबिक़ दुनिया में 2153 लोग अरबपति है | और उन 2153 अरबपतियों में से 2/3 अरबपति ऐसे है जो अपने खुद के दम पर अरबपति बने बाकी 1/3 अरबपतियों को उनका संपत्ति उनके पारिवारिक व्यवसाय या उनके बाप-दादा के संपत्ति से मिला |

Read This: दुनिया का 10 सबसे होशियार महिला

Read This: दुनिया का 10 सबसे महंगा करेंसी

अरबपतियों के लिस्ट में कुछ अरबपति इतनी कम उम्र में अरबपति बने जितनी उम्र में लोग पढ़ाई कर रहे होते है या फिर उन्हें टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया का अच्छा समझ नहीं होता है | निचे हम बताएँगे दुनिया का 10 सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले लोगो के बारे में |

For More Top 10 Article –  Click Here

10. सरगी ब्रिन – 30 साल 

Google का सह-संस्थापक सरगी ब्रिन 30 साल के थे जब वे अरबपति बने थे | Google सन 2004 में Public Company बन गया और कंपनी का Value $27 अरब था जिसकी वजह सरगी ब्रिन अरबपति बने | वे वर्तमान में Google के Parent Company Alphabet Inc के President के तौर पर काम कर रहे है | $49.8 अरब की संपत्ति के साथ वे दुनिया का 14th सबसे अमीर व्यक्ति है |

9. एलिज़ाबेथ होल्म्स – 30 साल 

एलिज़ाबेथ होल्म्स  Theranos नाम कंपनी की संस्थापक है | और उन्हें Forbes द्वारा 2014 में अरबपति घोषित किया गया था | उनकी समाप्ति 2014 में $4.5 अरब था | वे अमेरिका की रहने वाली है |

8. एडूआर्डो सवेरिन – 28 साल 

एडूआर्डो सवेरिन फेसबुक के सह-संस्थापक है | फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से वे 2010 में 28 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे | उनका मौजूदा संपत्ति $9.8 अरब है | वे फिलहाल सिंगापोर में रहते है |

7. पेट्रिक कोल्लीसोन – 28 साल 

पेट्रिक कोल्लीसोन online payments company Stripe के सह-संस्थापक है | जब Stripe का Value $9.2 अरब हुवा तब पेट्रिक कोल्लीसोन अरबपति बन गए | Stripe का मौजूदा Valuation $22.5 अरब है |

6. बोब्बी मुर्फी – 27 साल 

Snapchat के सह-संस्थापक बोब्बी मुर्फी 27 साल के थे जब वे अरबपति बने थे | मार्च 2017 में Snap Inc का Valuation $30 अरब हो गया था | वे फिलहाल Snap Inc के CTO के रूप में काम कर है और उनका कुल संपत्ति $2.1 अरब है |

5. डस्टिन मोस्कोवित्ज़ – 26 साल 

डस्टिन मोस्कोवित्ज़ 2010 में अरबपति बने थे जब वे केवल 26 साल के थे | वे फेसबुक का एक सह-संस्थापक है | डस्टिन मोस्कोवित्ज़ का कुल संपत्ति $16.3 अरब है |

4. जॉन कोल्लीसोन – 26 साल 

Stripe के सह-संस्थापक जॉन कोल्लीसोन अपने भाई पेट्रिक कोल्लीसोन से 2 साल छोटे है | दोनों भाई 2016 में अरबपति बने थे | जॉन और पेट्रिक  ने 2011 में Stripe का सह-संस्थापना किया जब वे Harvard University में पढ़ाई कर रहे थे |

3. एवन स्पीजेल – 25 साल 

एवन स्पीजेल Snap Inc के सह-संस्थापक और CEO है | ये Snapchat का Parent Company है | वे सिर्फ 25 साल के थे जब वे 2015 में अरबपति बने थे | स्पीजेल का कुल संपत्ति $2.1 अरब है |

2. मार्क जकर्बर्ग – 23 साल 

मार्क जकर्बर्ग फेसबुक के सह-संस्थापक , चेयरमैन और CEO है | वे 2008 में अरबपति बन गए थे जब वे केवल 23 साल के थे | करीब 10 साल उनके नाम सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का खिताब रहा जिसे काईली जेनर ने ले लिया | उनका कुल संपत्ति $62.3 है | उनके Leadership में फेसबुक ने मसहुर App Instagram और Whatsapp को भी खरीदा |

1. काइली जेनर – 21 साल 

क्या आप विश्वास कर सकते है की कोई 21 साल की व्यक्ति अपने दम पर अरबपति बन जाए ? Forbes के मुताबिक़ काइली जेनर $1 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया का सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाली व्यक्ति है | वे  Kylie Cosmetics नाम की कंपनी चलाती है | उनका Instagram Account पर लगभग 128 Million Followers है |

For More Top 10 Article – Click Here

दोस्तों अगर ये पोस्ट आपको अच्छा लगा तो इस ब्लॉग के Notification को Allow कर दे ताकि आपको ऐसी ही पोस्ट जल्द से जल्द मिले | और इस विषय में आपको कुछ और जानना है तो Comment करके जरुर बताए |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular