HomeTECHNOLOGY5 सवाल जिसका जवाब ChatGPT नहीं दे सकता है

5 सवाल जिसका जवाब ChatGPT नहीं दे सकता है

- Advertisement -

ChatGPT में हमें बहुत सारे सवालों का जवाब मिलता है, लेकिन ऐसा कई तरह का सवाल है जिसका जवाब ChatGPT नहीं दे सकता है| 5 Things ChatGPT Cant Do?

2022 में रिलीज़ हुवा ChatGPT लोगो के लिए काफी मददगार साबित हुवा है, लेकिन ये AI Chatbot हर काम नहीं कर सकता है| तो चलिए आपको बताते है की ChatGPT आपके किन सवालों का जवाब नहीं दे सकता है|

ChatGPT क्या है?

ChatGPT एक AI-powered chatbot है जो Machine Learning का उपयोग करके लोगो के सवालों का जवाब देता है| OpenAI ने ChatGPT को November 2022 में रिलीज़ किया था| OpenAI के CEO, Sam Altman ने बताया की रिलीज़ के 5 दिन के अन्दर ही 1 Million यानी की 10 लाख Users ChatGPT का उपयोग करने लगे|

ChatGPT का Full Form- Generative Pre-trained Transformer है| ChatGPT फिलहाल GPT-3.5  language model का उपयोग करता है| इंसानों ने Internet पर जो Text Content बनाया है उसके आधार पर ChatGPT को सिखाया गया है| ChatGPT Plus के नाम से ChatGPT का Paid Version भी है| AI language model का उपयोग करके ChatGPT लोगो के सवालों का जवाब देते है|

ChatGPT का पोपुलर AI-generated content ये सब है:

1. Written Code

2. Product Descriptions

3. Blog Posts

4. Email Drafts

5. Translations

6. Jokes या Memes

7. Social Media Posts

Teachers और Professors को ChatGPT के लिए चिंता होने लगा क्यूंकि ये बढ़िया से बढ़िया निबंध लिखके दे सकता है और वे इस सोच में पड़ गए की Students को नक़ल करने से कैसे रोके| इसके जवाब में OpenAI ने January 2023 में AI Text Classifier का घोषणा किया|

Must Read: ताकतवर AI vs कमजोर AI: इन दोनों में क्या अंतर है?

5 सवाल जिसका जवाब ChatGPT नहीं दे सकता:

1. ChatGPT मौजूदा समय का जानकारी प्रदान नहीं कर सकता है 

ChatGPT को बहुत भारी मात्रा के डाटा के साथ ट्रेन किया गया है, लेकिन ये डाटा सिर्फ सितम्बर 2021 तक ही सीमित है| ChatGPT के पास इस समय के बाद का डाटा मौजूद नहीं है| तो 2022 और 2023 में हुए किसी भी चीज़ का जानकारी ChatGPT के पास नहीं है|

जैसा आप निचे देख सकते है, जब हमने ChatGPT से पूछा की 2022 में सबसे बड़ा क्या क्या आयोजन हुवा है, तब इस AI Tool ने बताया की ये Real Time Data के बारे में हमें नहीं बता सकता है|

things chatgpt cant do

अगर आप ChatGPT से Latest News, Weather Updates या अन्य Real-Time Data के बारे में पूछेंगे तब ये इसका जवाब नहीं दे पाएगा|

2. ChatGPT आपको Criminal Advice नहीं देगा 

ChatGPT एक सख्त Ethical Code का पालन करता है, जिसके कारण ये आपको कोई अपराध करने से सम्बंधित सलाह नहीं दे सकता है| आप ChatGPT से ये नहीं पूछ सकते है की कोई अपराध कैसे करे, क़ानून से झूठ कैसे बोले या फिर कोई भी अन्य गैर कानुनी काम कैसे करे इसके अलावा ChatGPT आपको किसी Illegal Drugs के बारे में भी कोई जानकारी नहीं देगा|

3. ChatGPT कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता है 

ChatGPT बहुत कुछ जानता है लेकिन ये किसी तरह का भविष्यवाणी नहीं कर सकता है| ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं क्यूंकि भविष्य में क्या होने वाला है उसके बारे में बताना एक जोखिम भरा काम है| हमने आपको पहले ही बताया ChatGPT के पास सिर्फ September 2021 से पहले का ही डाटा उपलब्द है, तो इसलिए पुराने जानकारी के आधार पर भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल काम है|

उदाहरण के तौर पर, ChatGPT ये अंदाजा नहीं लगा सकता की भविष्य में Financial Market कैसा रहेगा या फिर कोई Stock या Asset किस तरह का प्रदर्शन करेगा क्यूंकि इसके पास मौजूदा समय का डाटा उपलब्द नहीं है|

ChatGPT से Political या Scientific चीजों के बारे में भी अनुमान नहीं लगा सकते है| ChatGPT से आप भविष्य में होने वाले किसी Sports के नतीजे के बारे में भी अनुमान नहीं लगा सकते है|

इसके लिए आप किसी अछे Websites या Professionals से बात कर सकते है अगर आपको सटीक जानकारी चाहिए, चाहे वो Finance, Politics या Sports कुछ भी हो|

4. ChatGPT अपना खुद का Opinion नहीं दे सकता है 

हालाकि ChatGPT, Artificial Intelligence (AI) का उपयोग करता है, लेकिन ये एक संवेदनशील चीज़ नहीं है| इसके लिए ही ChatGPT किसी Topic या Event पर अपना खुद का राय नहीं दे सकता है|

जैसे की राजनितीक मुद्दा, सामाजिक मुद्दा, मूवीज और और सभी अन्य Topics पर अपना खुद का राय नहीं दे सकता है| आप ChatGPT से ये नहीं पूछ सकते की किस राजनीतिक उम्मीदवार को चुनाव में Vote करना चाहिए, कौन सा गाना हमें सुनना चाहिए, अपने Career के लिए क्या फैसला लेना चाहिए| आसान भाषा में कहे तो किसी चीज़ के बारे में अपना खुद का राय देने में ChatGPT सक्षम नहीं है| 

अगर आप ChatGPT से किसी भी चीज़ के बारे में सलाह मांगेंगे, तब आपको निचे दिखाया गया जवाब इसके द्वारा मिलेगा|

भविष्य में शायद ऐसा हो भी सकता है की ChatGPT अपना खुद का राय लोगो को दे, लेकिन अभी के लिए ये सिर्फ इंसानों तक ही सीमित है|

5. ChatGPT से हम Web Results नहीं देख सकते है

 ये बात सही है की ChatGPT में जानकारी का भंडार है, लेकिन फिर भी ये एक Search Engine नहीं है| तो इसके लिए आप Google या Bing के जैसे कुछ देखने को नहीं कह सकते|

जब भी आप ChatGPT में कोई सवाल पूछते है, तब ये Online में कुछ नहीं देखता है, बल्कि ये आपको वो डाटा देता है जो इसे Trained किया गया है या सिखाया गया है| इसलिए हमने आपको ऊपर ही बताया की ChatGPT में आपको Real Time Results देखने को नहीं मिलता है| हालाकि आप ChatGPT के Premium Version- ChatGPT Plus में आप इसके Browser Feature का उपयोग कर सकते है|

ChatGPT के पास सभी समस्या का समाधान नहीं है 

ये बात बिलकुल सही है की आप ChatGPT के साथ बहुत कुछ कर सकते है, और इसके कारण ही बहुत कम समय में ही ये AI Tool बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है| लेकिन आपको ChatGPT के सीमा का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे आप इसका इस्तेमाल गलत चीजों के लिए न करे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular