HomeTIPS & TRICKSअपना खुद का Barcode या QR Code कैसे बनाए?

अपना खुद का Barcode या QR Code कैसे बनाए?

- Advertisement -

इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की आप Android Device, IOS और Computer के Web Browser में अपना खुद का Barcode या QR Code कैसे बना सकते है| How to make a Barcode?

Android Device में Barcode कैसे बनाए?

अपने Android Smartphone या Tablet में Barcode बनाने के लिए आपको एक विशेष App को download करना पड़ेगा जो ये कार्य कर सकता है| और इसके लिए हम आपको सलाह देंगे की आप Barcode Generator का उपयोग करे| ये एक free Android app है और इसके Features को Unlock करने के लिए आपको किसी चीज़ को खरीदना नहीं पड़ता है| ये Barcodes को Scan कर सकता है और उसे 11 अन्य Formats में Create भी कर सकता है जिसमे QR Code, DataMatrix, ITF और APC-A शामिल है|

How to make a Barcode

1. Google Play app store से Barcode Generator को Download करे|

 Download Barcode Generator

2. अब इस App को Open करे|

3. स्क्रीन के दाईं तरफ निचे दिख रहे + button पर Tap करे|

4. Add Code पर Tap करे|

5. अब इस लिस्ट से आप जिस स्टाइल का Barcode को Create करना चाहते है उसपर Tap करे| अब Format Name के बाईं तरफ हर Code के स्टाइल का एक Preview दिखेगा|

6. आपके द्वारा चुने गए Format के आधार पर, आपको कई सारा Content का विकल्प मिलेगा| Top Fields में Basic text या Numbers होगा, जो आप उस व्यक्ति को दिखाना चाहते है जो उस Code को Scan करेगा| हालाकि कोई भी Descriptions या Tags वैकल्पिक होगा और केवल App के भीतर बने Code को खोजने में आपकी सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा| 

अगर आप QR Code बनाना चाहते है, तब आपको यहाँ बहुत सारा विकल्प मिलेगा जैसे Phone Numbers को Enter करने का, Website और अन्य जानकारी डालने का क्यूंकि इस Format में ज्यादा जानकारी रखा जा सकता है|

अब सभी जगह पर अपना Text  भर ले|

7. ये सब हो जाने के बाद, ऊपर दाईं तरफ के कोने में से Checkmark पर Tap कर दे जिससे आपका barcode बड़े आसानी से बन जाएगा|

8. इसे Edit करने के लिए Pencil Icon पर Tap करे या इसे अपने Device में Save करने के लिए SD card icon पर Tap करे|

Read This: खोए हुए Phone का पता कैसे लगाए अगर Phone Switched Off है?

Computer के Web Browser में Barcode कैसे बनाए?

Online किसी Barcode को बनाने का सबसे आसान तरीका है Barcodes Inc के वेबसाइट का उपयोग करना| इस वेबसाइट का उपयोग करना बिलकुल free है और यहाँ सभी Formats में Barcodes को Create किया जा सकता है|

How to make a Barcode

1. अपने पसंदीदा Internet Browser में इस Site को Open करे|

Visit Free Online Barcode Generator

2. पहले drop-down menu से अपना चुना हुवा barcode format को Select कर ले|

TIP: सबसे पोपुलर barcode scanner apps इन सभी styles को Read कर सकता है| हालाकि अगर आप Code को Create एक Business या Event को प्रोमोट करने के लिए कर रहे है, तब आपके लिए QR code format बेहतर रहेगा| iPhone में QR Code इसके default iOS Camera app से ही Scan किया जा सकता है क्यूंकि फोन में पहले से ही QR code reader function दिया रहता है| कुछ Android Phones में भी ये क्षमता मौजूद रहता है, लेकिन ज्यादातर Android Phones में आपको ये सुविधा देखने को नहीं मिलता है| 

3. आपका Barcode किस प्रकार का है उसके आधार पर, एक अन्य drop-down menu से secondary type को Select करने को कहा जाएगा| अगर आपको कोई अन्य drop-down menu नहीं दीखता है, तब आप अगले स्टेप्स में जा सकते है|

4. अपने Barcode के Contents को Enter करे, और ये उसे दिखेगा जो उस Barcode को Scan करेगा|

5. अपने Barcode के Size और Color को Customize करने के लिए  More Options को Select कर ले|

Low Setting में किसी चमकदार और चलता हुवा जगह पर Code को Read करना थोड़ा मुश्किल होगा, और Maximum Setting में इसे ज्यादातर परिस्थितियों में आसानी से पढ़ा जा सकता है|

6. अपने नए Barcode को बनाने के लिए Create को Select करे| Print करने या इसे image-editing app में Edit करने के लिए इसे अपने Device में Save कर ले|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular