HomeTECHNOLOGYAmazon Alexa में किसका आवाज़ रहता है?

Amazon Alexa में किसका आवाज़ रहता है?

- Advertisement -

क्या आपने कभी सोचा है की Amazon Alexa में जो हम Voice सुनते है उसमे किसका आवाज़ रहता है? क्या वो आवाज़ किसी असली इंसान का होता है या फिर मशीन की मदद से आवाज़ निकाला जाता है? हम इस Assistant के पीछे जो टेक्नोलॉजी का उपयोग हुवा है उसके बारे आपको आज इस आर्टिकल में बताएँगे| Who is the voice of Alexa?

आपने अगर Alexa app या एक Echo device के जरिए से Amazon Alexa voice assistant से कभी बात किया होगा, तब आपके मन में एक ख़याल जरुर आया होगा की वो औरत कौन जिसका आवाज़ हमें Amazon Alexa voice assistant में सुनने को मिलता है|

Who is the voice of Alexa

Alexa में किसका आवाज़ रहता है?

क्या आपको ऐसा लगता है की Alexa में हमें जो आवाज़ सुनने को मिलता है वो किसी Celebrity या Amazon में काम करने वाले किसी कर्मचारी का रहता है? आपको ये जानकार हैरानी होगा की Alexa में हमें जो आजाज़ सुनने को मिलता है वो किसी असली इंसान का होता ही नहीं है| बल्कि Alexa में जो आवाज़ हमें सुनने को मिलता है वो Artificial Intelligence की मदद से उत्पन्न किया जाता है|

Alexa Voice को एक Special Software का उपयोग करके Develop किया गया है, जो Text-to-speech technology से विकसीत हुवा है| आपने पहले इस टेक्नोलॉजी का उपयोग जरुर किया होगा अगर आप अपने Computer को किसी Webpage को पढ़ने को कहते हो या फिर आप Google Translate में भी किसी Translate किए शब्द को सुनना चाहते है| इसमें Screen reading tools भी रहता है और ये उन लोगो के लिए बहुत मददगार है जिनका नज़र कमजोर है या उसे बहुत कम दिखाई देता है|

Alexa का आवाज़ असली इंसान के जैसा क्यूँ होता है?

ज्यादातर Text-to-speech software का आवाज़ बहुत ज्यादा Mechanical या Robot जैसा लगता है| लेकिन Alexa एक असली इंसान जैसा बात करता है| ऐसा इसलिए है क्यूंकि Amazon ने अपना खुद का text-to-speech program को Develop किया है| साथ में Artificial Intelligence के साथ भी Enhance किया गया है जिसके कारण इसका आवाज़ असली इंसान जैसा लगता है|

इस प्रक्रिया को neural-network text-to-speech कहा जाता है| पहले से रिकॉर्ड की गई Sounds को एक साथ जोड़ने के बजाय, neural-network text-to-speech एकदम शुरुवात से Sound को उत्पन्न करता है| और ये पुराने Program के Sound Clip और नियमो से जो कुछ सिखा है उसके आधार पर काम करता है|

Alexa का आवाज़ औरत का क्यूँ दिया गया है?

वैसे देखा जाए तो Amazon अपने इस text-to-speech program को किसी भी voice frequency में दे सकता था, या फिर किसी भी Gender का रख सकता था चाहे पुरुष का आवाज़ या फिर महिला का आवाज़ में| हालाकि रिसर्च से ये पता चला है की उपभोक्ताओं को अपने digital assistants में औरतो का आवाज़ ज्यादा पसंद होता है| 

इन आवाजों को अधिक मददगार और सहानुभूतिपूर्ण माना जाता है| रिसर्च के मुताबिक़, मर्द और औरत दोनों को अपने Digital Assistant में औरतों का आवाज़ ही पसंद आता है| 

Read This: Li-Fi कितना शक्तिशाली है? LiFi और WiFi में क्या क्या अंतर है? 14 Important Points

Alexa का नाम “Alexa” क्यूँ दिया गया?

Who is the voice of Alexa

Alexa का नाम किसी ऐतिहासिक आंकड़ा या किसी अभिनेत्री के आवाज़ पर नहीं दिया गया है| बल्कि Amazon ने बताया है की Alexa का नाम Alexandria के Library से लिया गया है, जो प्राचीन Egypt में मौजूद था|

ये Library प्राचीन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख संस्थान में से एक था और इसमें हर तरह का सभ्यताओं और सदियों का जानकारी था| Alexandria के Library के जैसे ही Amazon भी ये उम्मीद करता है की Alexa में दुनियाभर के हर चीज़ का जानकारी उपलब्द हो| 

5 चीज़े जो आप Alexa की मदद से कर सकते है 

1. Cabs को बुक करना 

आप Amazon Echo Device से Cabs बुक कर सकते है बस आपको Alexa को ऐसा करने के लिए बोलना होगा| ये एक Single Command में Uber या Ola Cabs को book कर सकता है| आपको बस ये बोलना होगा “Alexa, ask Uber to request a ride.”| आप Alexa को Cab Pickup के Location को बदलने को भी कह सकते हो|

2. खाना आर्डर करना 

Alexa आपके लिए Zomato, Freshmenu and Faasos जैसे Outlets से खाना आर्डर कर सकते है| आपको बस बोलना होगा “Alexa, open Faasos,”| फिर आप जो चाहे वो खाना आर्डर कर सकते है|

3.  Latest News के साथ Up-to-date रहना

इससे कोई भी व्यक्ति The Times of India, NDTV, Aaj Tak और भी बहुत न्यूज़ कंपनी के Latest News के साथ Updated रह सकते है| बस आपको कहना है “Alexa what’s the latest news” और ये उस घंटे का Top News आपको पढ़कर सुनाएगा|

4. Games खेलना 

आप Alexa को अलग अलग Games के लिए चुनौती दे सकते है जैसे Rock, Paper और Scissors या  Millionaire Quiz game| ये सब खेलने के लिए आपको Alexa से कहना होगा “Alexa, open millionaire game,” और इसके बाद फिर बोलना होगा “Alexa, play millionaire game.”|

5. अपना राशिफल देखना 

Alexa में आप Ganesha Speaks और Astrotalks की मदद से अपना रोज़ का, महीने का और हफ्ते का राशिफल देख सकते है| बस आपको बोलना है  “Alexa, ask Ganeshaspeaks for today’s Capricorn horoscope” और ये आपको आपका राशिफल बताएगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular