HomeTIPS & TRICKSGoogle Play Store में Error Code 506 को कैसे Fix करे

Google Play Store में Error Code 506 को कैसे Fix करे

- Advertisement -

Google Play Store का उपयोग करते समय एक Error Code – 506 नाम का एक Error Code हमें दिखाई देता है | किसी App को डाउनलोड करते समय हमें ये Error Code दिखाई देता है | इसमें होता ये है की App अच्छे से डाउनलोड होता रहता है , फिर अचानक से App इनस्टॉल होने के समय एक Error दिखाई देता है जिसमे ये “App could not be downloaded due to an error 506.” लिखा हुवा दिखाई देता है | Error code 506 ko kaise theek kare |

Read This : Android Apps Ko Auto Update Se Kaise Roke

Read This : Google Play Store Se Computer Me Apps Download Kare

इस Error का अलग अलग App में दिखना आम बात है | दरअसल ये प्रॉब्लम उन Apps में नहीं होता है जिसे आप इनस्टॉल करने की कोशिश कर रहे है |

दुर्भाग्यवश , Error 506 का कोई एक कारण नहीं है , तो इसलिए इस प्रॉब्लम को किसी एक तरीके से Troubleshoot नहीं किया जा सकता है | निचे हम कुछ तरीको के बारे में बताएँगे | हमें इसे सरल तरीको से शुरू करना है और बाद में जटिल तरीको को अपनाना है | तो हम आसान तरीको से शुरू करेंगे और आगे बढ़ते जाएँगे जब तक Error Fix नहीं हो जाता है |

Read This : अपने Google Account को कैसे Delete करे

Read This :Google Account को Android Phone में Add , Remove और Change कैसे करे

Error code 506 ko kaise theek kare

शुरू के लिए आपके फोन के ज्यादातर परेशानियों का समाधान फोन को Restart करना है | एक बार आपका फोन Restart हो जाए उसके बाद आप Google Play Store खोले और जो App में Error आ रहा था उसे डाउनलोड करने की कोशिश करे |

अगर आपके फोन में SD Card लगा हुवा है तो ये कभी कभी आपके कुछ App को इनस्टॉल होने में रुकावट डाल सकता है | सुरक्षित तरीके से अपने फोन से SD Card को निकाल ले और अपने फोन को Restart करके फिर से App इनस्टॉल करने की कोशिश करे |

अगर किसी कारण से आपके फोन का Date या Time गलत है तो ये भी App के इनस्टॉल होने में रुकावट डाल सकता है | इसे ठीक करने के लिए आपको Automatic Date and Time को Enable करना होगा |

1. Settings को खोले |

2. फिर Date and Time के विकल्प को Select करे | ये आपको General Management के अन्दर मिलेगा |

3. फिर Autometic Date and Time को On कर दे |

4. अगर ये पहले से ही On है , तो उसे Off करे और 5 से 10 सेकंड तक इंतज़ार करे और उसे दोबारा On कर दे |

कभी कभी आपके Google Account में हुए प्रॉब्लम के कारण App अच्छे से इनस्टॉल नहीं होता है जिसका परिणाम से हमें Error 506 का सामना करना पड़ता है | इसे ठीक करने के लिए आपको अपने फ़ोन से Google Account को Remove करके फिर से Add करना होगा |

1. Settings में जाए और Accounts के विकल्प पर Tap करे |

2. Google पर Tap करे |

3. अपने Google Account को Select करे |

4. दाई तरफ ऊपर दिख रहे Menu के Icon पर Tap करे |

5. फिर “Remove account” के विकल्प को Select कर ले |

6. इस प्रक्रिया को दोहराते रहे जब तक आप अपने फोन से सभी Google Accounts को Remove न कर ले | अब आपके फोन का सभी Google Account को आपने Remove कर लिया है |

7. अब फोन को Restart करे |

8. अब Settings में वापस जाए और “Add account.” पर Tap करे |

9. Google को Select करे |

10. अब अपने फोन में एक एक करके अपने सभी Google Accounts को Add कर ले |

11. अब Google Play Store खोले और App को इनस्टॉल करने की कोशिश करे |

अगर ऊपर बताए गए सभी समाधान से आपका Error 506 ठीक नहीं हुवा तो निचे हम और कुछ तरीको के बारे में बताएँगे | पहला है Google Play Store data और cache को Clear करना |

1. अपने फोन के ”Settings” में जाए और ”Applications” पर Tap करे |

2.  Google Play Store app को सर्च करे और उसे खोले |

3. पहले ”Storage” पर Tap करे और Cache को डिलीट करने के लिए “Clear cache” पर Tap करे |

4. अब चेक करे की आपका Error 506 ठीक हुवा या नहीं |

5. अगर ये भी तरीका काम नहीं करता है , तो Google Play Store के Storage में वापस आए और ”Clear Data” पर Tap करे और फिर App को इनस्टॉल करने की कोशिश करे |

अगर Google Play Store के Storage को डिलीट करने के बाद भी ये Error ठीक नहीं होता तो आप Google Play Services और Google Play Framework apps के डाटा को Clear करे | ये मुमकिन है की ये दो Apps भी आपके दुसरे Apps के इनस्टॉल होने में रुकावट डाल रहा है |

Error 506 को ठीक करने का आखरी Troubleshooting है Google Play Store updates को डिलीट करना |

1. Settings को खोले |

2. Applications पर Tap करे |

3. Google Play Store app को खोले |

4. अब ऊपर दिख रहे  “Disable” बटन पर Tap करे | App को Disable करने से आपका Google Play Store का सभी Updates भी डिलीट हो जाएगा |

5. अब “Enable now” button पर Tap करे और ये App फिर से उपयोग करने के लिए उपलब्द हो जाएगा |

जब आप Google PlayStore खोलेंगे और App को इनस्टॉल करने की कोशिश करेंगे तब ये आपको App को Update करने को कहेगा ताकि ये Up to Date हो जाए | हम उम्मीद करते है की ऊपर बताए गए तरीको से आपके फोन का Error 506 ठीक हो जाएगा |

हम उम्मीद करते है की आप Error Code 506 ko kaise theek kare के बारे में जान गए होंगे | और अगर आप इसी तरह के पोस्ट पढ़ना चाहते है तो हमारे ब्लॉग के Notification Bell को दबा दे ताकि हमारा लेटेस्ट पोस्ट आपको सबसे पहले मिले | और इस बारे में आप हमसे कुछ पूछना चाहते है तो Comment करके जरुर बताए |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular