HomeSOCIAL MEDIATiktok क्या है और ये इतना लोकप्रिय कैसे हुवा ?

Tiktok क्या है और ये इतना लोकप्रिय कैसे हुवा ?

- Advertisement -
  1. Tiktok क्या है ?

Tiktok चीन का एक प्रसिद्ध Media App है जिसमे कम समय वाला विडियो बनाया और शेयर किया जाता है | Tiktok को चीन में Douyin के नाम से जाना जाता है | Tiktok का Launch सितम्बर 2016 में चीन में Douyin के नाम से हुवा था और 1 साल बाद इसे दुसरो देशो के लिए इसका नाम Tiktok रखा गया | ये दुनिया का सबसे मसहुर Short Video Platform है |

Must Read: Tiktok से जुड़े 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting facts about Tiktok .

2018 तक ये App 150 मार्केट में उपलब्द था और साथ ही ये 75 भाषाओं में उपलब्द है | इस App में Users 3-15 सेकंड का short music videos बना सकते है और साथ ही 3-60 सेकंड का short looping videos भी बना सकते है | July 2018 तक इस App का दुनियाभर में 500 Million ( 50 करोर ) से भी ज्यादा Users था |

App का विकाश 

Douyin को ByteDance नाम की कंपनी में सितम्बर 2016 में Launch किया था | Douyin को 200 दिनों में ही विकसित कर दिया गया औए 1 साल के अन्दर ही इनके App में 100 Million ( 10 करोर ) Users जुड़ गए | इसके साथ ही इस App में रोज़ 1 अरब विडियो देखा जाने लगा | ये App 1 साल तक चीन में ही सीमित रहा और बाद में सितम्बर 2017 में इसे बाहर के देशो के लिए Tiktok के नाम से Launch कर दिया गया |

Tiktok को अमेरिका में 80 Million ( 8 करोर ) बार डाउनलोड किया जा चूका है और दुनियाभर में इसे 800 Million ( 80 करोर ) बार डाउनलोड किया जा चूका है | नवम्बर 2018 में मसहुर सेलिब्रिटी  Jimmy Fallon and Tony Hawk भी इस App से जुड़ गए |

Musical.ly के साथ मिलना

नवम्बर 9 2017 में Tiktok ने Musical.ly को $1 अरब ( 7000 करोर ) में खरीद लिया | Musical.ly भी चीन के शंघाई का एक स्टार्टअप है | Musical.ly App भी लगभग Tiktok जैसा था ही था इसलिए Tiktok ने इसे अपने साथ जोड़ लिया और अब दुनियाभर में लोग इन दोनों Apps को एक ही नाम Tiktok के रूप में जानते है |

Records 

June 2018 में Tiktok का 500 Million ( 50 करोर ) Monthly Active Users हो चूका था और सिर्फ चीन में 150 Million ( 15 करोर ) हो चूका था | 2018 में पहले हाफ में ये App Apple Appstore में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया App बन गया | 2018 के पहले 6 महीने में इस App को Apple Appstore में 104 Million ( 10 करोर 40 लाख ) बार डाउनलोड किया गया जो की PUBG Mobile , Youtube , Whatsapp और Instagram से भी ज्यादा है |

App के  Founders की रणनीति और ये App कैसे बनी $75 अरब ( 5,25,000 करोर ) की ?

क्या आपको पता है इस App को आए हुए अभी 3 साल भी नहीं हुवा है लेकिन इस App का Market Value $75 अरब ( 5,25,000 करोर ) हो चूका है | App का Founders Alex Zhu और Luyu Yang है | Tiktok का आईडिया उनके पास तब आया जब वे ट्रेन में कहीं जा रहे थे तब उन्होंने देखा युवा लोग सेल्फी ले रहे थे , गाना सुन रहे थे और उसपर स्टीकर लगाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे थे | तभी उनके दिमाग में इस आईडिया ने जन्म लिया की ऐसा App बनना चाहिए जिसमे गाना , फोटो और विडियो एक साथ होना चाहिए | उन्होंने हमेशा इस App को लोगो के आसान बनाना चाहा इसलिए उन्होंने विडियो का समय को 15 सेकंड से 1 मिनट के बीच रखा | उसके बाद उनका ज्यादा समय और खर्च न हो इसलिए उन्होंने Apps में हर सुविधा जैसे Music , Tools दे दिया और पूरा काम विडियो क्रिएटर पर छोड़ दिया | इन्ही कारणों से उन्हें ज्यादा खर्चा करने का जरुरत नहीं पड़ा | लोग ही एक दुसरे को इसके बारे में बताते चले गए और ये App लोकप्रिय होता गया | लेकिन इन्हें इस App को बहुत आगे तक ले जाना था तो इसी बात पर वे सोचने लगे की इस App का Flagship Feature क्या होना चाहिए | तो उनके दिमाग में आया Lip Sync का फीचर जिनमे इन्हें इस App का भविष्य दिखने लगा | वे App के इसी फीचर को प्रमोट करने लगे | ऐसे चलते चलते इस App में 500 Million ( 50 करोर ) Active Users हो गए | अब जाहिर सी बात है जिस प्लेटफार्म में जितना Users होंगे लोग उसमे उतना ज्यादा पैसा लगाएँगे | उन्हें इसी वजह से बहुत Investment मिला और देखते देखते आज ये App $75 अरब ( 5,25,000 करोर ) का हो चूका है |

यह पढ़ना न भूले :

1. Facebook में Two-Factor Authentication कैसे Enable करे

2. Instagram के बारे में 15 रोचक बाते | 15 Interesting facts about Instagram

3. Whatsapp के बारे में 15 रोचक बाते | 15 Interesting Facts about Whatsapp

4. Facebook में अपने सभी Photos और Data को एक साथ डाउनलोड करने का तरीका

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular