HomeTECHNOLOGYWorld Wide Web (WWW) का आविष्कार किसने किया और दुनिया में कितना...

World Wide Web (WWW) का आविष्कार किसने किया और दुनिया में कितना Websites है?

- Advertisement -

Web जिसे हम www के नाम से जानते है इसका Full Form- World Wide Web है| क्या आपने कभी सोचा की आखिर Web कितना बड़ा है और दुनिया में कुल कितने Website है जो अभी Online है| पिछले एक दसक (10 साल) में Web का विकास बहुत ही तेज़ी से हुवा है और इसका रुकने का कोई नाम नहीं है| ये दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है| हर विषय पर अनगिनत Websites दुनिया में बनते जा रहे है जिससे Web Pages का संख्या बढ़ते ही जा रहा है| Total websites in the world?

आप Search Engine का उपयोग करके बस कुछ Seconds में ही अरबो Results को देख सकते है| दुनिया में कई सारे Websites बन चूका है जो पुरे दुनिया में कहीं न कहीं पर Hosted है| इन सब में कई सालो तक देखा जा सके इतना समय का Video है, पढ़ने के लिए Documents है और Download करने के लिए Files है| आप अगर Web के हर चीज़ को पढ़ने लगे, Video देखने लगे तो इसमें शायद आपका पूरा जीवन ख़तम हो जाएगा| मतलब ये की                          Web में इतना कुछ मौजूद है इसे पूरा पढ़ना या Web के सभी Videos को देखना इंसान के जीवनकाल में संभव नहीं है|

World Wide Web (WWW) का आविष्कार किसने किया?

World Wide Web (WWW) जिसे आमतौर पर Web के नाम से जाना जाता है| ये एक Information सिस्टम है जहाँ documents और अन्य web resources का पहचान URL (Uniform Resource Locators) के द्वारा किया जाता है जैसे की https://example.com/, और ये hyperlinks के द्वारा interlinked रहता है और फिर उसे Internet में Access किया जा सकता है| Web के resources को HTTP (Hypertext Transfer Protocol) के द्वारा ट्रान्सफर किया जाता है, और Users इसे एक Software application का उपयोग करके इसका Access करते है जिसे Web Browser कहा जाता है| और इसे एक Software application के द्वारा पब्लिश किया जाता है जिसे Web server कहा जाता है|

World Wide Web का आविष्कार Tim Berners-Lee ने 1989 में किया था| उन्होंने पहला Web browser सन 1990 में लिखा था जब वे CERN में काम कर रहे थे जो की Geneva, Switzerland के करीब है| फिर January 1991 में इस browser को CERN के बाहर अन्य research institutions में रिलीज़ किया गया| उसके बाद August 1991 में इसे आम लोगो के लिए रिलीज़ किया गया| 1993-1994 में Web का उपयोग रोज़मर्रा के कामो के लिए होने लगा जब साधारण कामो के लिए Websites उपलब्द होना शुरू हो गया| आज इन्टरनेट में अरबो लोग World Wide Web का उपयोग करते है|

Web resources किसी भी तरह का downloaded media हो सकता है, लेकिन Web pages एक hypertext documents होता है जो Hypertext Markup Language (HTML) में Format किया जाता है| Special HTML syntax में URL के साथ Embedded hyperlinks दीखता है, जिससे Users अन्य web resources में Navigate करके जा सकते है| Text के साथ साथ किसी Web pages में images, videos, audio और software components भी रहता है|

Web के बारे में कुछ बाते

Internet Live Stats एक Site है जो Internet के Statistics को मापता है और ये अनुमान लगाता है की हर Second, Web में क्या क्या हो रहा है|

1. कम से कम 800 Tweets भेजा जाता है|

2. 1000 से ज्यादा Tumblr Post को Post किया जाता है|

3. Instagram में 900 से ज्यादा Photos Post होता है|

4. हज़ारो Skype Calls किया जाता है|

5. 70000 से भी ज्यादा Google Search होता है|

6. 80000 के आसपास YouTube Videos देखा जाता है|

7. 20 लाख से ज्यादा Emails भेजा जाता है|

ये बात ध्यान में रखे की हम सिर्फ 1 Second का ही बता रहे है| तो आप इससे अनुमान लगा सकते है की 1 घंटे में, 1 दिन में, 1 महीने में या 1 साल में Web में क्या क्या होता है| अब तो आप समझ ही गए होंगे की Web कितना बड़ा है|

दुनिया में कितना Websites है?

ऐसा अनुमान है की अभी Web में 1 अरब (100 करोर) से भी ज्यादा Websites मौजूद है जो की एक गज़ब का संख्या है|

WorldWideWebSize.com के मुताबिक़ 2019 के बीच में Indexed Web में 5 अरब से भी ज्यादा Webpages था| ये Website, Search Engine के द्वारा Index किया गया Webpage की संख्या को ट्रैक करता है की आखिर Search Engines ने कितने Webpages को Index किया|

total websites in the world

ये संख्या सिर्फ Surface Web का है जिसे हम Search Engine में Search करते है| ये संख्या भी बहुत गज़ब का है लेकिन ये Web का पूरा साइज़ नहीं है| ये तो Web का बस एक हिस्सा है|

Web का एक और हिस्सा है जिसे Invisible Web कहा जाता है और ऐसा अनुमान है की ये Surface Web से कई हज़ार गुणा बड़ा है| लेकिन इसे Access करने के लिए Special Search Engine का जरुरत पड़ता है| Invisible Web के अलावा एक और जगह है जहाँ और भी ज्यादा Content है जिसे Dark Web के नाम से जाना जाता है|

Web कितना बड़ा है?

Surface Web में हर मिनट काफी भारी संख्या में Data Add होता है, और अनगिनत संख्या में Content है जो Dark Net (Deep Web और Dark Net के बीच) मौजूद है| तो इसमें ये अनुमान लगाना काफी मुश्किल है की Web आखिर कितना बड़ा है- और ये हर मिनट में काफी तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है| निचे हम इसी के विषय में कुछ जरुरी बाते बताने वाले है|

1. दुनिया में कितना Content अभी Online है?

Cisco’s Visual Networking Index के मुताबिक़ 2022 तक दुनिया का सालाना IP traffic 4.8 zettabytes (ZB) तक पहुँच जाएगा| और ये हर साल में होगा| 4.8 Zettabytes का मतलब है 4800 Exabytes और 1 Exabytes में 10 लाख Terabytes (TB) होता है| और 1 Terabytes (TB) में 1000 Gigabytes (GB) होता है| तो इसका मतलब 4.8 Zettabytes को अगर हम Gigabytes (GB) में Convert करे तो ये 4,800,000,000,000 GB का होगा| इतना GB देखकर चौक गए ना?

2. दुनिया में कितना Webpages है?

WorldWideWebSize.com में मुताबिक़ दुनिया में 5 अरब से भी ज्यादा Indexed Web Pages है|

3. पुरे Web को Download करने में कितना समय लगेगा?

अगर आप अपने Computer से पुरे Web को Download करने का प्रयास करेंगे तो आपको 10 Trillion साल से ज्यादा लगेगा|

4.कितने लोग Web का उपयोग करते है?

ऐसा माना जाता दुनिया में 400 करोर से भी ज्यादा लोग Online आ चुके है|

5. Google के Index में कितना Webpages है?

2008 में Google ने बताया था की उनके Index में 1 Trillion से भी ज्यादा Unique Url था| तो आज के समय में ये संख्या कई गुणा बढ़ गया होगा| Google Search Index में कई अरब Webpages है और इसका साइज़ 10 करोर GB से भी ज्यादा है जो 1,00,000 Terabytes (TB) के बराबर है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular