HomeTECHNOLOGY1TB RAM कैसा दीखता है और 1TB RAM से हम क्या क्या...

1TB RAM कैसा दीखता है और 1TB RAM से हम क्या क्या कर सकते है?

- Advertisement -

कल्पना कीजिए की आपके पास Unlimited Memory है, तब आप अपने कंप्यूटर का उपयोग किस तरह से करेंगे? आपका System में कितना RAM दिया गया है? एक Top Workstation में 32GB से लेकर 64GB तक RAM होता है| कंप्यूटर में औसतम 8GB RAM होता है और कई पुराने Laptops में 4GB या उससे कम RAM होता है| लेकिन ये सब 1TB RAM से बहुत ज्यादा दूर है| 5 Things to do with 1TB RAM?

एक दशक पहले लोग 128GB Storage के साथ काफी संतुष्ट थे| आज आपको ऐसा Hard Drives मिल जाएगा जिसमे 16GB या उससे ज्यादा का Storage मिल जाता है| क्या हमें कभी इतना RAM देखने को मिलेगा? इसको कोई सीमा नहीं है की इतना RAM हमें कब तक देखने को मिलेगा, लेकिन हम आपको आज बताएँगे की आप 1TB RAM के साथ क्या क्या कर सकते है|

1TB RAM कैसा दीखता है?

आपने Social Media में इस फोटो को कभी न कभी जरुर देखा होगा:

ये एक Server है जिसमे 16 memory banks है, और हर एक Memory banks में 3 memory modules है: एक 32GB stick और दो 16GB sticks शामिल है| इसका मतलब हर Memory bank में 64 GB है| तो इसका मतलब कुल मिलाकर 16x64GB = 1,024GB RAM हो गया|

हालाकि ये इमेज कई साल पुराना है| आप ये उम्मीद कर सकते है की, पहले के मुकाबले आज आपको 1TB RAM वाला Servers ज्यादा देखने को मिलेगा क्यूंकि पहले के मुकाबले आज के समय में RAM का कीमत कम है|

निचे हम आपको 2017 के 1TB RAM वाला एक सिस्टम दिखा रहे है:

तो इस तरह के सिस्टम का कीमत कितना हो सकता है? ये बताना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्यूंकि ज्यादातर 16GB और 32GB का RAM sticks को Server के specifications के आधार पर बनाया जाता है और Regular desktop systems में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है|

उदाहरण के तौर पर, 2x32GB Corsair Vengeance RGB Pro DDR4 RAM का कीमत $400 के आसपास है| तो इस तरह का 16 खरीदने से आपके पास 1,024GB (1TB) होगा जिसका कुल मिलाकर कीमत $6400 के आसपास होगा|

दूसरी तरफ देखा जाए तो, Apple एक Mac Pro जिसमे सबसे ज्यादा RAM होता है वो 1.5TB (12x128GB) है| लेकिन इसे अपने सिस्टम में Add करने के लिए आपको अतिरिक्त $25,000 का भुगतान करना पड़ेगा, जो की RAM के कीमत से बहुत ज्यादा है|

लेकिन अगर आप इतना पैसा खर्च कर भी ले तब भी, Desktop systems के Motherboard में सीमित RAM slots रहता है| ज्यादातर Motherboard में 2 या 4 RAM slots रहता है, हालाकि महंगा Motherboard में 8 RAM slots रहता है| 16 RAM Slots या उससे ज्यादा को Server Motherboard के क्षेत्र में गिना जाता है|

तो ऐसा मान लेते है की, हर एक Stick में 32GB RAM है और एक Motherboard है जिसमे 8 Slots है| तो उस Desktop memory का Upper limit 256 GB होगा, मतलब कुल मिलाकर उस सिस्टम में 256GB RAM हो सकता है| तो इसका मतलब ये हुवा की अभी हमारे घर में 1TB RAM आने में बहुत समय बाकी है|

> Android में Cached Data क्या है? और इसका फायदा और नुक्सान क्या क्या है?

1TB RAM के साथ आप क्या क्या कर सकते है?

अपने सिस्टम में ज्यादा RAM को Add कर लेने से जरुरी नहीं है की आपको अतिरिक्त Value मिलेगा, अगर आप अभी सिर्फ 6GB RAM का उपयोग करते है, तो Upgrade करके 64GB RAM कर लेने से आपको ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा| मतलब 64GB RAM में आपको हर चीजों में काफी स्पीड देखने को मिलेगा| लेकिन अगर 6GB RAM में ही आपका सभी काम पूरा हो जा रहा है तो 64GB RAM की आपको क्या जरुरत है|

ज्यादातर Computer Apps ज्यादा RAM का उपयोग नहीं करता है, तो अगर आपके पास रोज़मर्रा के कामो के लिए पर्याप्त RAM मौजूद है तब आपको कुछ समस्या नहीं आएगा| लेकिन अगर आपके पास जरुरत से ज्यादा RAM मौजूद है, तो आप निचे बताया गया 5 कार्य कर सकते है|

निचे हम 4 चीजों के बारे में बताएँगे जो आप 1TB RAM के साथ कर सकते है:

1. एक साथ हज़ारो Tabs खोल सकते है

इसका कई सारा कारण है की Google Chrome और अन्य Browsers इतना ज्यादा RAM का उपयोग क्यूँ करता है| इसे HTML के ऊपर हर तरह के Media को संभालना पड़ता है जैसे की video, audio, documents इत्यादि| ये सभी दर्ज़नो Formats में आते है|

Web languages, जैसे JavaScript को संभालने के लिए इसमें built-in interpreter engines दिया रहता है| Chrome के साथ कई Browsers में हर Tab के लिए अलग से Sandbox होता है, जिसके कारण इसे तेज़ी से चलने के लिए बहुत ज्यादा RAM का जरुरत पड़ता है|

आमतौर पर Chrome में 4 Sites को खोलने से 600MB से भी ज्यादा RAM का उपयोग होता है| इसका मतलब है की अगर हम Chrome में 20 Tabs खोलेंगे तो इसके लिए 3GB RAM का उपयोग होगा|

तो जाहिर सी बात है अगर हमारे पास 1TB RAM मौजूद है, तब हम Chrome में एक साथ हज़ारो Tabs खोल सकते है| सोचिए ये कितना मजेदार होगा?

2. सैकरो Videos को Buffer कर सकते है

जब आप Web में किसी Videos को Stream करते है, तब Browser को उस Video का कुछ Seconds को डाउनलोड कर लेना पड़ता है, ताकि वो विडियो शुरू हो सके| और Playback के समय वो Video का और भी बहुत हिस्सा Buffering के रूप में डाउनलोड हो जाता है| और अगर आपका Internet Connection भी Drop हो जाए तब भी आप उस Video को देख पाएँगे|

1TB RAM के साथ आप Video को समय से पहले YouTube, Vimeo, DailyMotion और अन्य Sites में दर्ज़नो या फिर सैकरो Videos को Buffer कर पाएँगे| लेकिन ये एक खराब विकल्प है, virtual RAM से physical RAM में डाटा को लोड करना थोड़ा स्लो हो सकता है| लेकिन अगर आपके पास 1TB RAM मौजूद है, तो इसमें आपको कोई परेशानी नहीं होगा|

3. हर एक Game को Load रख सकते है

Modern PC Games हर तरह के डाटा को RAM में Load करता है| Games को पुरे तरह से खोलने में थोड़ा समय लग सकता है क्यूंकि सभी डाटा storage hard drive से Load होता है| इसलिए Games को खुलने में 1 मिनट या कभी कभी उससे ज्यादा समय लग जाता है|

1TB RAM के साथ, आप अपने सिस्टम में हर एक Games को लोड कर सकते है, और किसी game को बंद करने का भी आपको जरुरत नहीं है| सभी डाटा RAM में Load रहेगा, जिससे आप जब चाहे किसी भी Game को लोड करके खेल सकते है| अगर आपने ब्रेक लिया और आप कोई Game नहीं खेल रहे है, तब भी आप उन सभी Games को Open रख सकते है और जब भी मन करे उन सभी Games को खेल सकते है| वो सभी Games आपके RAM में Loaded रहेगा, आपको दोबारा से उन सभी Games को Open करने का जरुरत नहीं है|

ये सभी चीज़ memory-intensive apps जैसे digital audio workstations, video editing suites, high-resolution photo editing software इत्यादि में भी हो सकता है| आप इन सभी चीजों को हर समय Open रख सकते है|

4. एक साथ कई Operating System का उपयोग कर सकते है

क्या आपको पता है की आप operating systems के अन्दर operating systems को चला सकते है? उदाहरण के तौर पर, आप Windows PC में Window के अन्दर macOS को चला सकते है| आप Windows के अन्दर Windows का Second Copy भी चला सकते है, या फिर Linux के अन्दर Windows को चला सकते है|

तो इन Virtual Machines को चलाने के लिए हमें ज्यादा RAM का जरुरत पड़ेगा| तो अगर आपके पास 1TB RAM है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है| इतने RAM में आप दर्ज़नो Virtual Systems को चला सकते हो, और इससे आपके System के Performance पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा|

5. आप अपने सिस्टम को RAM Disk बना सकते है

एक RAM disk या RAM drive वोही चीज़ होता है जो आपको इसका नाम सुनकर पता चल रहा होगा| ये आपके सिस्टम का एक Virtual Drive होता है, जो डाटा को स्टोर करने के लिए आपके RAM का एक हिस्सा का उपयोग करता है| RAM Disk का Setup करना काफी आसान होता है|

RAM Modules किसी भी Storage Drives के मुकाबले बहुत ज्यादा तेज़ होता है, बल्कि ये SSDs से भी काफी ज्यादा तेज़ होता है| एक Modern SSD का Data Transfer का स्पीड 550MB/second के आसपास होता है जबकि RAM Modules का Data Transfer का स्पीड 17GB/second या उससे भी ज्यादा होता है| तो इससे हमें ये पता चलता है की RAM Modules का स्पीड एक SSDs के मुकाबले लगभग 30 से 40 गुणा ज्यादा होता है|

जिस RAM को आप Disk के लिए अलग रख देते है, वो normal RAM use के लिए उब्लाब्द नहीं रहता है| लेकिन अगर आपके पास 1TB RAM तक आपको किसी भी समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा|

क्या आप कभी 1TB RAM का उपयोग करेंगे?

ये तो दुःख की बात है की, अभी के लिए हमारे घर में उपयोग के लिए 1TB RAM उपलब्द नहीं होगा| लेकिन ख़ुशी की बात ये है की, हमें उतना RAM का जरुरत ही नहीं है| रोजमर्रा के कामो के लिए, 8GB RAM वाला System काफी होता है| अगर आप एक Power User है तो आपको 16GB RAM वाला System लेना चाहिए| अगर आप भविष्य को देख रहे है तो 32GB RAM ले सकते है अगर आप नए Games खेलते है या फिर दर्ज़नो Apps का उपयोग एक साथ करते हो|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular