HomeTECHNOLOGY720p, 1080p, 1440p, 2K, 4K resolutions क्या होता है? Aspect Ratio क्या...

720p, 1080p, 1440p, 2K, 4K resolutions क्या होता है? Aspect Ratio क्या होता है?

- Advertisement -

RESOLUTION का मतलब होता है Dots या Pixels का संख्या जो एक Image में होता है या फिर जो Computer Monitor, Television या अन्य Display Devices में दीखता है| इन Dots का संख्या हज़ारो या लाखो में होता है, और जितना ज्यादा इसका संख्या होगा उतना अच्छा Image का Clarity और Quality होगा| Display Resolution meaning in hindi?

Computer Monitors में Resolution का क्या मतलब होता है?

Display Resolution meaning in hindi?

Computer Monitor के Resolution का मतलब होता है की Device कितना संख्या में Pixels को अपने Display में दिखा सकता है| इसे Horizontal Dots की संख्या और Vertical Dots की संख्या के आधार पर मापा जाता है| उदाहरण के तौर पर, 800 x 600 Resolution का मतलब है की Device अपने Across में 800 Pixels और Down में 600 Pixels दिखा सकता है| तो अगर इन दोनों को गुणा कर दिया जाए तो कुल मिलाकर Screen 480,000 Pixels दिखा सकता है|

> बिना KeyBoard के ScreenShot कैसे ले? 8 Best Websites

कुछ साधारण Computer Monitor का Resolution इस तरीके का है:

1. 1366 x 768

2. 1600 x 900

3. 1920 x 1080

4. 2560 x 1440

5. 3840 x 2160 (इसे 4K Resolution भी कहा जाता है)

TV में Resolution का क्या मतलब होता है?

Display Resolution meaning in hindi?

Television में भी Resolution एक जैसा ही होता है, लेकिन इसे अलग तरीके से Express किया जाता है| TV Picture Quality, Pixels की संख्या से ज्यादा Pixel Density पर ध्यान देता है| दुसरे शब्दों में कहे तो TV का Picture Quality इस बात पर निर्भर है की Per Unit Area में Pixel का संख्या कितना है, Pixels की कुल संख्या से इसे कोई मतलब नहीं होता है| इसलिए TV Resolution को Pixels per inch (PPI or P) में Express किया जाता है| सबसे साधारण TV Resolution है 720p, 1080p, और 2160p, और इन सभी TV के Resolution को High Resolution माना जाता है|

Images में Resolution का क्या मतलब होता है?

किसी भी Electronic Image जैसे Photo, Graphic इत्यादि का Resolution का मतलब है की इसमें कितना संख्या में Pixels मौजूद है, जिसे Million of Pixels या Megapixels (MP) में Express किया जाता है| Digital cameras और Smartphone cameras को इस आधार पर Rate किया जाता है की उससे जिस Image को Capture किया जाता है उसका Megapixel का संख्या कितना है|

जितना ज्यादा Image Resolution होता है, उतना अच्छा Quality हमें मिलता है| Computer Monitors में Width by Height के आधार पर माप को Express किया जाता है, और इन दोनों को गुना करके Megapixels (MP) का संख्या निकलता है| उदाहरण के तौर पर, एक Image है जिसका Across में 2048 Pixels है और उसके Down में 1536 Pixels है| तो अगर हम इन दोनों को गुणा करते है (2048 x 1536) तो कुल मिलाकर 3,145,728 pixels होता है|

आपको ये बात पता ही होगा की 1 Megapixel (MP) का मतलब 1 Million Pixels होता है| तो ऊपर हमने जो गुणा किया उसमे कुल मिलाकर 3,145,728 Pixels हुवा| तो अगर हम 3,145,728 को Million में Convert करे तो ये कुल मिलाकर 3.1 Millions के आसपास हुवा| तो कुल मिलाकर बात ये हुवा की उस Resolution से जो Image लिया जाएगा वो 3.1 Megapixels (MP) का होगा|

Display Resolution कितने प्रकार के होते है?

Mobile, Laptop और TV में कई अलग प्रकार का Display Resolution का उपयोग किया जाता है| आमतौर हमारे Mobile Phones में 720p या 1080p का Display Resolution का उपयोग किया जाता है| निचे हम बताएँगे की Display में कितने प्रकार का Resolution होता है|

1. 720p

720p Display में 1280 x 720 का Resolution मिलता है और इसे आमतौर पर HD या “HD Ready” resolution भी कहा जाता है|

2. 1080p

1080p Display में 1920 x 1080 का Resolution मिलता है और इसे आमतौर पर FHD या “Full HD” resolution भी कहा जाता है|

3. 1440p

1440p Display में 2560 x 1440 का Resolution मिलता है और इसे QHD या Quad HD resolution भी कहा जाता है| इस तरह का Display हमें gaming monitors और high-end smartphones में देखने को मिलता है| 1440p में 720p HD के मुकाबले 4 गुणा ज्यादा Resolution मिलता है| कई premium smartphones में Quad HD+ resolution का भी उपयोग किया जाता है जिसका Resolution 2960×1440 रहता है|

4. 4K या 2160p

4K या 2160p में 3840 x 2160 का Resolution मिलता है और इसे 4K, UHD या Ultra HD resolution भी कहा जाता है| ये एक काफी बड़ा display resolution होता है और इसका उपयोग premium TV और computer monitors में किया जाता है| 2160p को 4K कहा जाता है क्यूंकि इसका चौराई 4000 Pixels के करीब होता है| और 1080p FHD या “Full HD Displays के मुकाबले 4K Displays में 4 गुणा ज्यादा Resolution होता है|

5. 8K या 4320p

8K या 4320p में 7680 x 4320 का Resolution मिलता है और इसे 8K कहा जाता है| और 1080p FHD या “Full HD” resolution के मुकाबले 8K Displays में 16 गुणा ज्यादा Pixels होता है| आपको इस प्रकार का Displays Samsung और LG के महंगे TV में ही देखने को ही मिलेगा| हालाकि आप ये भी टेस्ट कर सकते है की आपका Computer, 8K video sample का उपयोग करके इतने बड़े संख्या में Data को Render कर पाता है या नहीं|

क्या आप Lower resolution screens में High-resolution videos देख सकते है?

आपके दिमाग में कभी न कभी ये बात जरुर आया होगा की क्या हम Lower resolution screens में High-resolution videos देख सकते है| उदाहरण के तौर पर, क्या हम 720p TV में 1080p video देख सकते है? इसका जवाब है हाँ, हम बिलकुल ही 720p TV में 1080p Video देख सकते है|

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आपका डिवाइस का Screen resolution क्या है, आप उसमे कोई सा भी Video देख सकते है, चाहे video’s resolution ज्यादा हो या कम हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है|

हालाकि आप जो Video देखना चाहते है, अगर उसका Resolution आपके Display के Resolution से ज्यादा है, तब आपका Device उस Video के resolution को कम कर देता है और आपके Device के Resolution के बराबर कर देता है| इस प्रक्रिया को Downsampling कहा जाता है|

उदाहरण के तौर पर, अगर आप एक 4K resolution के Video को 720p screen में देखना चाहते है, तब आपको वो Video भी 720p resolution में ही दिखाया जाता है, क्यूंकि आपके Display Screen का Resolution उतना ही है|

Aspect Ratio क्या होता है?

Aspect Ratio इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले Motion pictures में किया जाता था, इससे ये समझ में आता था की उस Picture का लम्बाई के हिसाब से चौराई कितना है| शुरुवात के Movies में 4:3 aspect ratio होता था, और फिर इसे TV और शुरू के Computer displays में इसका उपयोग किया गया| Motion picture का aspect ratio बहुत तेज़ी से बदल कर चौरा स्क्रीन में शिफ्ट हो गया| इसका मतलब ये था की Movies को जब TV में दिखाया जाता था, तब उसे Crop करना पड़ता था या फिर Images को अन्य तरह से manipulate करके TV Screen में Fit किया जाता था|

Display technology में जैसे जैसे सुधार हुवा, तब TV और Monitor manufacturers में widescreen displays का उपयोग होना शुरू हो गया| शुरुवाती समय में “Widescreen” का मतलब था कोई भी Display जिसका चौराई 4:3 से ज्यादा होता था, लेकिन बाद में 16:10 Ratio का उपयोग होने लगा और फिर कुछ समय बाद 16:9 Ratio का उपयोग होने लगा| आज के समय में सभी Computer monitors और TVs सिर्फ Widescreen में ही उपलब्द है|

2010 तक Widescreen computer displays के लिए 16:10 सबसे लोकप्रिय Aspect Ratio हुवा करता था| High definition televisions का लोकप्रियता बढ़ने के बाद High definition resolutions जैसे 720p और 1080p का उपयोग होने लगा| और तब से 16:9 ही high-definition standard aspect ratio बन गया|

आपके Display के Aspect ratio के आधार पर, आप सिर्फ उन resolutions का उपयोग कर सकते है जो उसके चौराई और लम्बाई से सम्बंधित है| कुछ Common resolutions जिसका उपयोग अलग अलग प्रकार के Aspect ratio के लिए किया जाता है वो कुछ इस प्रकार से है:

4:3 aspect ratio resolutions: 640×480, 800×600, 960×720, 1024×768, 1280×960, 1400×1050, 1440×1080, 1600×1200, 1856×1392, 1920×1440, and 2048×1536.

16:10 aspect ratio resolutions: 1280×800, 1440×900, 1680×1050, 1920×1200, and 2560×1600.

16:9 aspect ratio resolutions: 1024×576, 1152×648, 1280×720 (HD), 1366×768, 1600×900, 1920×1080 (FHD), 2560×1440 (QHD), 3840×2160 (4K), and 7680 x 4320 (8K).

Conclusion

Computer monitors, TVs, या Images में जब हम Resolution का बात करते है, तो ज्यादा Resolution का यही मतलब है की Display और Image का Clarity और Quality ज्यादा बढ़िया होगा| लेकिन हर बार ये जरुरी नहीं है की ज्यादा Resolution होने से हमेशा ही अच्छा Quality मिलता है| ये इसपर भी निर्भर है की इसे कौन सा कंपनी बनाता है|

जैसे की Apple और Samsung का 1080P के Resolution वाला Display कई अन्य कंपनी के 2K या 4K Resolution वाले Display से ज्यादातर बढ़िया होता है| हाँ ये बात भी ठीक है की ज्यादा Resolution में ज्यादा अच्छा Clarity और Quality मिल सकता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है जिसके बारे में ऊपर हम बता ही चुके है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular