अभी हमारे देश में बरसात का मौसम चल रहा है , तो बारिश में फोन के भीगने का मौका बढ़ जाता है | या फिर हमारा फोन गलती से भी कभी पानी में गिर जाता है | अगर आपका फोन वाटरप्रूफ है तो आपको ज्यादा चिंता करने का जरुरत नहीं है , लेकिन अगर आपका फोन वाटरप्रूफ नहीं है तो आपको निचे बताये गए तरीको का पालन करना होगा | तो अगर आपका फोन पानी में गिर जाए तो ये 10 चीज़े आपको नहीं करना चाहिए | Phone Dropped in Water ?
Must Read: पॉवर बैंक से जुरे 5 रोचक तथ्य | 5 Facts About Power Banks
Must Read: Bloatware क्या है और ये फोन में क्यूँ Installed रहता है ?
1. अपने भीगे फोन को गरम air hair dryer से सुखाने की कोशिश न करे | गर्म हवा के हेयर ड्रायर का उपयोग करने से आंतरिक सर्किट पिघल सकता है या अत्यधिक गर्मी के वजह से खराब हो सकती है |
2. पानी से भीगे फोन को झट से चार्ज में न लगाये |
3. हेडफोन को कभी भी 3.5 मिमी जैक के साथ कनेक्ट न करे क्यूंकी इससे इलेक्ट्रोक्यूशन का खतरा रहता है |
4. सिम कार्ड को बाहर निकालने के लिए सिम कार्ड ट्रे न खोलें क्योंकि इससे पानी अंदर जा सकता है |
5. गीले स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करें | इसे तुरंत Switch Off कर दे |
6. पानी निकालने के लिए फोन को अनावश्यक रूप से हिलाएं नहीं | इससे सर्किट के अंदर पानी जा सकता है |
7. फोन को अलग करने या बैटरी निकालने का प्रयास न करें |
8. यदि आप फोन की मरम्मत के लिए सेवा केंद्र पर जाते हैं, तो फोन को पानी से हुवे नुक्सान के बारे में बताये | झूठ न बोलें क्योंकि तकनीशियन अनजाने में आपके फोन को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है |
9. पानी निकालने के लिए फोन में फुक न मारे क्योंकि इससे फोन के अंदर अधिक नमी बन सकती है |
10. फोन के अन्दर पानी जाने से रोकने के लिए बेवजह Volume या Power Key को पुश न करे |
तो 10 चीज़े है जो आपको नहीं करना चाहिए अगर आपका फोन पानी में गिर जाए या बरसात में भीग जाए | हम उम्मीद करते है की आपके लिए ये पोस्ट मददगार साबित हो | और इस बारे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जानकारी देने के लिए इसे फेसबुक और व्हात्सप्प जैसे सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे |