HomeTECHNOLOGY8K Camera क्या है और कैसे काम करता है? 8K Camera और...

8K Camera क्या है और कैसे काम करता है? 8K Camera और 4K Camera में क्या क्या अंतर है?

- Advertisement -

8K camera एक Digital Camera होता है जिससे 8K Resolution का Image और Video लिया जा सकता है| 8K Resolution में 7680 x 4320 Pixels होता है ( 4320p या फिर 33.2 Megapixels के बराबर )| 8K में 4K के मुकाबले 4 गुणा ज्यादा Pixels का संख्या होता है और 1080p के मुकाबले में 16 गुणा ज्यादा Pixels का संख्या होता है| How 8k camera works?

8K Camera कैसे काम करता है?

how 8k camera works

Technical तरीके से देखा जाए तो Digital Image को Capture करने के लिए 8K Camera, Lens और Sensor Chip का उपयोग करता है|

उसके बाद Digital Image को Memory card या removable hard drive में स्टोर किया जाता है या Image Signal को external hard drive या printer में उत्पाद किया जाता है| या फिर उसे Live Broadcast के जरिए से बाहर निकाला जा सके ताकि उसे Receive किया जा सके और देखा जा सके|

Camera बनाने वालों के लिए चुनौती यह है कि वे Sensor Chip में कम से कम 33.2 मिलियन पिक्सल का उपयोग कर रहे हैं, जो Camera Housing के अंदर फिट होने के लिए काफी छोटा है ( या फिर Camera को Sensor के साइज़ जितना बड़ा बनाया जा सके)|

ऐसे Still और Video Camera दोनों मौजूद है जिससे Images को 8K Resolution में Capture किया जा सके|

8K Still Images vs Video

जैसे दुसरे Digital Camera से लिया जाता है ठीक वैसे ही 8K Cameras से भी Images लिया जाता है|

Sensor chip और Lens assembly के साथ 8K Cameras भी उसी Settings का उपयोग करता है जो बाकी Cameras करते है जैसे- Auto and Manual Focus, Exposure, Aperture और Shutter Speed| Brand और Model के आधार पर आप 8K से कम Resolution में भी Pictures ले सकते है|

हालाकि Camera से 8K Still Images को Capture किया जा सकता है, या फिर बहुत सारे Still Images को जल्दी से लिया जा सकता है| लेकिन Moving Video Images निकालना थोड़ा Complex होता है|

8K Video Images को Display Device या Projector Screen पर देखने के लिए Camera में तेज़ Processor का होना जरुरी है, ताकि Capture किया गया Image को storage device या live broadcast में बिना रुकावट के भेजा जा सके| इसका मतलब है की Camera के लिए Images को High Speed में भेजना जरुरी है जो की कुछ GBPS ( Gigabyte per second ) हो सकता है और ये उसपर निर्भर है की Images जो भेजा जा रहा है वो Compressed है या Uncompressed है| और साथ में Storage या Receiving devices को उस Incoming Speed के साथ Compatible होना भी जरुरी है|

8K Videos के लिए बहुत ज्यादा Storage का जरुरत पड़ सकता है| 40 मिनट के 8K Video को 2 TB तक के आसपास का Storage लग सकता है|

how 8k camera works

8K Cameras का उपयोग

8K Cameras को कई तरह के जगहों पर उपयोग किया जा सकता है| निचे उनमे से ही कुछ के बारे में हम बताएँगे|

1. 8K TV – अभी बड़े स्क्रीन के TV का ट्रेंड चल रहा है, तो 8K resolution video still और video images उन TV के लिए अनुकूल है जिसका साइज़ 85 Inch या उससे बड़ा है|

2. Cinema Display – 8K Camera का उपयोग बड़े बड़े फिल्म को बनाने के लिए किया जा सकता है, जिससे फिल्म का Picture Quality बहुत ही ज्यादा बढ़िया होगा|

3. Live Events – 8K Cameras का उपयोग Super Bowl जैसे Event के लिए किया गया है, और इसका उपयोग 2020 के Olympic में भी किया जाएगा|

4. Medical Imaging – कई सारे Medical Condition में एक बहुत ही बढ़िया Imaging का जरुरत पड़ता है, तो इन Cameras के मदद से हर चीज़ काफी Detail में दिखेगा जिससे काम काफी आसान होगा|

5. Space and Astronomy – 8K imaging capability की मदद से Telescope और Space probe cameras में ज्यादा Detail मिलेगा|

6. Digital Signage – Digital billboards, retail displays, और बड़ा बड़ा indoor और outdoor displays किसी TV या projection screen पर Images जैसा स्मूथ दीखता है|

Note: Guardians of the Galaxy Vol. 2 पहला Movie है जिसे 8K Camera से Shoot किया गया है|

8K Cameras कौन बनाता है?

कई सारे Companies, 8K-capable still image cameras बनाते है जैसे- Canon और Nikon|

SharpSonyIkegami, और Red ऐसे बड़े कंपनी है जो 8K Video Cameras बनाते है| Red और Sony का Camera खासकर के Cinema Production के लिए उपयोग किया जाता है और Ikegami और Sharp को खासकर के Streaming या TV broadcasts के लिए उपयोग किया जाता है|

क्या 8K Camera को अभी बेचा जा रहा है?

8K-capable still cameras उन Consumers के लिए उपलब्द है जिनके पास $3000 से $5000 यानी की करीब 2 लाख 10 हज़ार से लेकर 3 लाख 50 हज़ार के बीच है और इससे ज्यादा भी लग सकता है अगर आप Camera में अतिरिक्त Lens भी लगाना चाहते है| लेकिन फिलहाल 8K Video Camera को Professional Use के Reserve किया गया है और ये बहुत ज्यादा महंगा भी है जिसका कीमत $50000 ( 35 लाख ) या उससे भी ज्यादा है|

Sharp एक 8K video camera बना रहा है जिसका कीमत $5000 से भी कम होने का संभावना है| तो हम उम्मीद करते है की ज्यादा से ज्यादा Manufacturers इसे Follow करना शुरू करे|

क्या 4K Camera और 8K Camera में बहुत बड़ा अंतर है?

4K और 8K Camera में क्या क्या अंतर है ये इस बात पर निर्भर है की आप किस Device में वो Video देख रहे है| अगर आप Video को अपने Phone में देख रहे है तब आपको 4K और 8K में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा|

अगर आप Video को TV या Computer में देख रहे है, तब आपको 8K में बहुत ज्यादा Details दिखेगा, ख़ास करके तब जब आप उस Video को स्क्रीन के बहुत सामने से देख रहे है|

Filmmaking और Photography के मामले में 8K से हमें एक अलग स्तर देखने को मिलता है| हम यहाँ Footage cropping या Zooming का उदाहरण ले सकते है|

अगर आप Full HD 1080p video को Zoom करते है तब आपको सिर्फ Blurred shapes देखने को मिल सकता है| 4K के साथ सभी Scene काफी Sharp होता है, और इसमें Details भी बहुत अच्छा देखने को मिलता है, ख़ास करके तब जब आप उस Video को Full HD 1080p Device में देख रहे है|

Filmmakers आमतौर पर 4k cameras का उपयोग करते है क्यूंकि इससे HD Screen पर बिना resolution को खोए 4 गुणा तक Zoom किया जा सकता है|

तब आप इसका अंदाजा लगा ही सकते है की 8K Video किस प्रकार का हो सकता है, क्यूंकि इसमें 4K के मुकाबले 4 गुणा ज्यादा Resolution होता है| इसमें आपको बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलेगा| बहुत ज्यादा Crop करने के बाद भी आपको Sharp details देखने को मिलेगा|

इसका अंतर आपको तब भी पता चल जाएगा अगर आप Footage से Still Images निकाल रहे है| 4k still capture में हमें 8.29MP image देखने को मिलता है और 8k still में हमें 33.17MP image देखने को मिलता है|

क्या 8K Camera सभी 4K Camera को Replace कर देगा?

अभी ज्यादातर Televisions और Computer monitors में 4K Resolution का उपयोग होता है, और ये ज्यादातर लोगो के लिए काफी है|

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की 8K का लोकप्रियता भविष्य में बढ़ेगा नहीं| YouTube और Vimeo में 8K Resolution का सपोर्ट दिया जा चूका है|

लेकिन अभी के लिए 8K में कुछ खामियाँ भी है| इस टेक्नोलॉजी का अभी धीरे धीरे विकास हो रहा है, मतलब ये है की 8K Camera से हम 8K में 30fps तक ही रिकॉर्ड कर सकते है| ज्यादातर 4K Camera से 60fps तक Capture किया जा सकता है, और कुछ Camera से 4K में 120fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है|

इसके अलावा अगर हम 8K से higher frames per second में रिकॉर्ड करते है, तब इसके लिए 4K के मुकाबले ज्यादा Processing power का जरुरत पड़ता है| और इसे सिर्फ कुछ ही Device संभाल सकते है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular