HomeTECHNOLOGYMegapixels (MP) का मतलब क्या है और आपको कितना Camera Resolution का...

Megapixels (MP) का मतलब क्या है और आपको कितना Camera Resolution का जरुरत है?

- Advertisement -

एक Megapixel को MP भी कहा जाता है और ये 1 Million (10 लाख) Pixels के बराबर होता है| एक Pixel किसी भी Digital Image का एकलौता Elements होता है| Megapixels का संख्या किसी Image के Resolution को निर्धारित करता है, और एक Digital Image जिसमे ज्यादा Megapixel होता है उसमे ज्यादा Resolution भी रहता है| Digital Photography के लिए Higher Resolution को पसंद किया जाता है, जिसका मतलब है की Camera किसी Image को Create करने के लिए ज्यादा Pixels का उपयोग करता है और इससे ज्यादा Accurate Photos मिलता है| Camera Megapixel meaning in hindi?

Megapixels का तकनीकी पहलु क्या है?

Camera Megapixel meaning in hindi

एक Digital Camera में Image Sensor ही है जो Photograph को रिकॉर्ड करता है| एक Image Sensor एक कंप्यूटर चिप है जो लेंस के माध्यम से Travel करने वाले Light की मात्रा को मापता है|

Image Sensor में छोटा सा Receptors होता है जिसे Pixels कहा जाता है| हर एक Receptors, Chip पर आने वाले Light को मापता है| एक Image Sensors में ऐसे लाखो Receptors होते है, और ये Receptors (या Pixels) का संख्या ही ये निर्धारित करता है की Camera कितना Megapixels तक रिकॉर्ड कर सकता है|

Must Read: 720p, 1080p, 1440p, 2K, 4K resolutions क्या होता है? Aspect Ratio क्या होता है?

क्या ज्यादा Megapixel मतलब बढ़िया Camera होता है?

ये वो जगह है जहाँ पर चीज़े मुश्किल हो जाता है| कई सारे लोगो का ऐसा मानना है की 30 Megapixel Camera का Image Quality, 20 Megapixel Camera से बढ़िया होगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है| किसी भी Camera का Image Quality उसके Image Sensor के Size पर निर्धारित है|

इसे दुसरे तरीके से देखा जाए तो, एक बड़ा Image Sensor है और उसमे 20 Megapixel Camera दिया गया है, तो उसमे बड़ा Light Receptors होगा क्यूंकि उसका Image Sensor बड़ा है और एक छोटा Image Sensor है जिसमे 30 Megapixel Camera है, तो उसमे छोटा Light Receptors होगा क्यूंकि उसका Image Sensor छोटा है|

एक बड़ा Light Receptor या Pixel किसी छोटे Light Receptor के मुकाबले ज्यादा Accurate तरीके से Lens में Enter करने वाले Lights को माप सकता है| छोटा Receptors या Pixels से सही तरीके से Light को मापा नहीं जा सकता है, जिसके वजह से आपको Measurement में ज्यादा Error दिखेगा जिसका परिणाम Image में आपको Noise मिलेगा| Noise वो Pixels होता है जिससे Photograph का सही Color नहीं दिख पाता है|

हालाकि Image Quality में Camera के Megapixel का संख्या का भी योगदान है, लेकिन Image Quality में सबसे बड़ा योगदान Image Sensor के Size का होता है| उदाहरण के तौर पर, Nikon D810 का Resolution, 36 Megapixel का है और इसके साथ इसमें बहुत बड़ा Image Sensor भी दिया गया है, मतलब इसका Megapixel तो बढ़िया है ही और इसके साथ इसका Image Sensor भी काफी बड़ा है जिसका कारण इसे एक बहुत ही बढ़िया Camera माना जाता है|

Megapixel Settings को Change करना

ज्यादातर Digital Camera में ये विकल्प दिया हुवा रहता है की हम Camera के Megapixel का संख्या को Change कर सके| तो अगर Camera का Maximum Resolution 20 MP का है, तब हम 12MP, 8MP, 6MP, और 0.3MP के Images को रिकॉर्ड कर सकते है|

हालाकि कम Megapixel में Photo को रिकॉर्ड करने का सलाह नहीं दिया जाता है, लेकिन अगर आप चाहते है की आपका Digital Photo कम Storage Space का उपयोग करे, तब आप lower megapixel setting में शूट कर सकते है क्यूंकि ज्यादा Megapixel या फिर ज्यादा Resolution के लिए ज्यादा Storage Space का जरुरत पड़ता है|

Photo को Capture करने का सही तरीका क्या है?

अगर आप Photos को सिर्फ Internet में शेयर करना चाहते है या फिर Email के द्वारा किसी को भेजना चाहते है, तब आप Photos को lower resolution में शूट कर सकते है| अगर आप Photos को Print करना चाहते है, तब आपको Photos को Higher resolution में शूट करना चाहिए| लेकिन अगर आपको पता नहीं है की आपको अपने Photos का उपयोग किस तरीके से करना है, तब आपको अपने Camera का सबसे Highest resolution में शूट करना चाहिए|

आपने ये तय कर लिया है की अभी आपको Photos को Print नहीं करना है, लेकिन हो सकता है की आपको 6 महिना या 1 साल बाद आपको उस Photo को Print करने का जरुरत पड़ सकता है| तो इसलिए आपको अपने ज्यादातर Photos को Highest resolution में शूट करना सबसे बढ़िया विकल्प है|

Highest resolution में Photos को शूट करने का एक और फायदा ये भी है की आप उस Photos को बाद में Crop करने छोटे साइज़ में Convert कर सकते है और आपके Photos का Details या Image Quality भी कम नहीं होगा|

आपको कितना Camera Resolution का जरुरत है?

आपको Print के लिए कितना Camera Resolution का जरुरत है ये इस बात पर निर्भर है की आप जो Print निकालना चाहते है उसका साइज़ क्या है|

सबसे जरुरी बात जो आपको ध्यान में रखना चाहिए वो ये है की Photo quality और Print quality के लिए Resolution इकलौता सबसे अहम् हिस्सा नहीं होता है| आपको स्क्रीन पर या प्रिंट में Photos कैसा दिखेगा वो इन सब बातों पर भी निर्भर है|

  1. ऐसा जगह जहाँ पर Light बढ़िया है|

2. Lens का Quality

3. Camera का स्थिरता|

4. जिसका Photos ले रहे है उसपर बढ़िया Auto-Focus होना चाहिए|

5. अगर आप किसी चलते हुए चीज़ का Photo ले रहे है तो उसपर बढ़िया Shutter Speed होना चाहिए|

6. Camera का उपकरण बिलकुल साफ़ होना चाहिए|

किसी भी Photos का Image Quality एक ख़ास चीज़ पर निर्भर रहता है, और इससे ये भी पता चलता है की आप कितना बड़ा साइज़ का Print निकाल सकते है, और वो Camera का Image Sensor है| एक सामान्य नियम ये है की जिस Camera का Image sensor बड़ा होता है उससे हम higher quality photos को Create कर सकते है और जिस Camera का Image sensor छोटा होता है उससे हम Low quality या Medium quality photos को Create कर सकते है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की Camera का Megapixels कितना है|

अगर आपको ये पता है की आपको किस साइज़ का Prints निकालना है, तब आपको Digital camera खरीदने में बहुत मिलता है| अगर आपको पता है की आपको हर समय बड़ा Prints निकालना है, तब आपको वो Model खरीदना चाहिए जिसमे बड़ा maximum resolution दिया गया है| दूसरी तरफ अगर आपको पता है की, आपको ज्यादातर छोटा Prints ही निकालना है तब आपको उस Digital camera को खरीदना चाहिए जिसमे Average resolution दिया गया है, और इससे आपका कुछ पैसा भी बच जाएगा|

Conclusion

Camera का Picture Quality ज्यादातर इस बात का निर्भर है की Camera के Image Sensor का Size क्या है| Camera के Megapixel पर भी थोड़ा सा निर्भर है लेकिन ज्यादातर Image Sensor पर ही निर्भर है| क्यूंकि हमने बहुत सारे लोगो को देखा है की ज्यादा Megapixel देखकर वे उस Camera को बेहतर मान लेते है और बिना कुछ सोचे समझे उसे खरीद लेते है| हम उम्मीद करते है की Camera के Megapixel से सम्बंधित आपका सभी Doubts क्लियर हो गया होगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular