HomeTECHNOLOGYBrightness Nits क्या होता है? Screen Brightness का क्या महत्व है?

Brightness Nits क्या होता है? Screen Brightness का क्या महत्व है?

- Advertisement -

हर एक Display में Nits का एक संख्या होता है, जिसे Brightness कहा जाता है| लेकिन आखिर ये Nits होता क्या है, और आपको इसपर ध्यान देने का जरुरत क्यूँ है| Display Nits meaning in hindi?

हमारे Monitors, TVs, Laptops और Smartphones का स्क्रीन काफी बेहतर होते जा रहा है इन सबमे हमें Brightness Nits के बारे में जरुर सुनने को मिलता है| आजकल ज्यादातर Screens में 500 Nits से ज्यादा Brightness होता है, और सबसे बेहतर Screens में तो 1000 Nits से भी ज्यादा का Brightness रहता है, और ये बढ़कर 2000 Nits तक भी पहुँच जाते है|

लेकिन सवाल ये है की Nits आखिर होता क्या है? और ये आपके Display Experience के लिए क्यूँ जरुरी है?

Brightness Nits क्या होता है?

display nits meaning in hindi

Nits के बारे में जानने से पहले हमें अन्य Light measurement के बारे में समझना जरुरी है और साथ में ये काम कैसे करता है| यहाँ हम यहाँ Candella के Concept से शुरू करते है| Candella का मतलब होता है Candle यानी की मोमबत्ती|

अब कल्पना करे की आपने एक one-meter by one-meter square box में एक मोमबत्ती रखा, और उसे आपने जलाया| मोमबत्ती का रौशनी उस Box के चारो Wall पर पड़ेगा| उस Light की उन 4 दीवारों पर पहुँचने की क्षमता को ही Nits कहा जाता है| इसे candelas per square meter भी कहा जाता है| उस Box में 2 मोमबत्ती का मतलब 2 Nits हुवा, 3 मोमबत्ती का मतलब 3 Nits और 4 मोमबत्ती का मतलब 4 Nits हुवा और ये ऐसे ही चलता जाएगा| 

अगर आप एक 600 nit display वाले स्मार्टफोन को उसी Square box में रखेंगे, तो ये उस 1 मोमबत्ती की रौशनी से 600 गुना ज्यादा Bright होगा|

Brightness Nits जरुरी क्यूँ होता है? 

display nits meaning in hindi

जब हम Screen Brightness का बात करते है तब Brightness Nits बहुत जरुरी होता है| अगर आप अपने रूम के अन्दर है और सब लाइट ऑफ है तो Low brightness display से आपका काम चल जाएगा| परेशानी तब आएगा जब आप बाहर है| अँधेरे वाले जगह में 50 Nits Display में देखना आसान है, लेकिन धुप में उस स्क्रीन को देख पाना आसान नहीं होता है|

इसलिए आज ज्यादा Nits वाले Display मार्केट में आ रहे है| Apple iPhone 14 Pro Max में 2000 Nits का Peak Brightness है, इसका मतलब हम कड़ी धुप में भी इस Display का उपयोग आसानी से कर पाएँगे| 1000 Nits वाले Display को कड़ी धुप में उपयोग करना काफी आसान माना जाता है, तो आप समझ सकते है की 2000 Nits वाले Display आसानी से इस टेस्ट को पास करता है|

लेकिन ज्यादा Brightness का अगर फायदा है तो इसका नुक्सान भी है| ज्यादा समय तक स्कीन को High Brighness पर रखने से फ़ोन के Battery Life पर बुड़ा असर पड़ता है क्यूंकि Bright रहने के लिए आपका display ज्यादा पॉवर का उपयोग कर रहा है|

हमारा Display कितना Bright होना चाहिए? 

अब हम ये जानेंगे की अलग अलग प्रकार के Devices में Display कितना Bright या कितना Dim होना जरुरी है| क्यूंकि हर समय आपको Super Bright Display का भी जरुरत नहीं है, लेकिन कई परिस्थिति में Dim Display भी कोई काम का नहीं होता है|

Smartphones: 300-1,500 Nits

स्मार्टफोन को हम अपने साथ हर जगह पर लेके जाते है| और कई बार अपने Text और Calls को देखने के लिए इसे हमें कड़ी धुप में भी निकालना पड़ता है| अगर आपका Screen का Brightness सही नहीं है तो आपको कुछ भी देखने के लिए किसी छाव वाले जगह में जाना पड़ेगा और हर समय ऐसा करना आपके लिए मुश्किल भरा काम हो सकता है| इसलिए फोन में High Brightness होना बहुत जरुरी है|

iPhone 14 Pro Max और Galaxy S23 Ultra कड़ी धुप में उपयोग करने के लिए Perfect है क्यूंकि इसमें 2000 Nits और 1750 Nits का Brightness है| इससे काफी सस्ते फ़ोन में भी आपको 1000 Nits तक का Brightness देखने को मिल जाता है| उदाहरण के तौर पर Vivo V25 में 1000 Nits से ज्यादा का brightness है और इसका कीमत 30000 से कम है| तो कोई भी स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसके Brightness Nits को एक बार जरुर चेक कर ले|

किसी भी स्मार्टफोन के फीचर को देखने के लिए हम आपको सबसे बढ़िया वेबसाइट के बारे में सलाह देंगे| और वो वेबसाइट Gsmarena.com है| इसमें आप Brightness Nits से लेकर फोन के बाकी सभी Features के बारे में जान पाएँगे|

display nits meaning in hindi

Laptops: 200-600 Nits

Laptop एक ऐसा Device है जिसका उपयोग आप ज्यादातर घर में ही करेंगे, या फिर स्कूल में, या अपने ऑफिस में| अगर आप इसका उपयोग बाहर भी करेंगे तब भी आप इसे किसी छाव वाले जगह पर ही उपयोग करेंगे| तो Laptop में Smartphone के जितना Brightness का जरुरत नहीं है| हालाकि हमें Bright Display का जरुरत laptop में भी है, लेकिन इसे smartphone जितना Bright होने का जरुरत नहीं है|

Laptop में 300-600 Nits का Brightness आपके लिए पर्याप्त है| हम ये नहीं कह रहे की ज्यादा Brightness होना गलत बात है, लेकिन इतना का जरुरत भी नहीं है|

Monitors: 100-500 Nits

आखिरकार हम बात करेंगे Computer Monitors के बारे में| Computer Monitor का Brightness अगर Laptop से भी कम है तब भी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है| ऐसा हम क्यूँ कह रहे है? क्यूंकि Laptop का उपयोग आप कभी कभी घर के बाहर भी करेंगे, लेकिन PC Monitor के साथ ऐसा कभी नहीं होगा| ये हमेशा आपके घर या ऑफिस के अन्दर ही होगा, जहाँ पर Lighting ठीक ठाक रहता है| ज्यादा Bright होने का अपना ही अलग मज़ा है लेकिन इसका होना जरुरी नहीं है|

Nits के अलावा Display Resolution भी, SmartPhone Screen के Quality के बारे में जानने के लिए बहुत जरुरी है| वो जानने के लिए ये Article जरुर पढ़े: 720p, 1080p, 1440p, 2K, 4K resolutions क्या होता है? Aspect Ratio क्या होता है?

अगर आप जान गए की आपका Screen Brightness कितना Nits का है, तब आप आसानी से समझ पाओगे की आपका स्क्रीन अलग अलग परिस्थिति में कैसे प्रदर्शन करेगा| हालाकि इस चीज़ के लिए Screen का Quality भी बहुत मायने रखता है, लेकिन Nits के बारे में जानना भी बहुत जरुरी होता है|

Conclusion

किसी Device को खरीदने से पहले हम उसका Camera, Size, Ram, Storage, Battery life को देखते है ठीक वैसे ही हमें उसके Brightness Nits को भी देखना काफी जरुरी है| Brightness Nits एक बहुत जरुरी चीज़ है जिसे ज्यादातर लोग नज़र अंदाज़ कर देते है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular