HomeTECHNOLOGYChatGPT और Bard क्या है? ChatGPT और Bard में क्या क्या अंतर...

ChatGPT और Bard क्या है? ChatGPT और Bard में क्या क्या अंतर है?

- Advertisement -

Internet की दुनिया में ChatGPT एक तूफ़ान के जैसा आया है| AI की दुनिया में अभी ये चर्चा का विषय है| और Google जो दुनिया का सबसे बड़ा Search Engine है वो इस चीज़ में कहा पीछे हटने वाले| उन्होंने ChatGPT के जैसा ही Bard नाम का टूल बनाया है| हालाकि ChatGPT और Bard एक जैसा ही कार्य करता है, लेकिन इन दोनों में कुछ अंतर भी है| ChatGPT vs Bard in Hindi?

OpenAI ने ChatGPT को November 2022 में launch किया था और तब से ही ये Internet का जाना पहचाना नाम बन चूका है| ChatGPT से टक्कर लेने के लिए Google ने अपना AI-powered chatbot भी बना दिया है|

जब एक User किसी चीज़ के बारे में सर्च करता है, तब Generative AI अपने Machine Learning Model के Data का उपयोग करके Content को Create करता है| ये Content अपने आप ही बनता है जो आपके सवालों का जवाब देता है, और AI के द्वारा बनाया गया images, text या videos को Create करता है|

जब OpenAI ने ChatGPT को Launch किया तब लोग AI-generated content और AI technology का उपयोग बिज़नस के लिए, पढ़ाई के लिए और अपना खुद का कोई काम के लिए करने लगे| हालाकि AI Experts ने ये चेतावनी भी दिया है की अगर जानकारी को ChatGPT किसी गलत Data Source से लेता है तब इसका जवाब थोड़ा गलत भी हो सकता है|

ChatGPT क्या है?

chatgpt vs bard in hindi

ChatGPT एक AI-powered chatbot है जो Machine Learning का उपयोग करके लोगो के सवालों का जवाब देता है| OpenAI ने ChatGPT को November 2022 में रिलीज़ किया था| OpenAI के CEO, Sam Altman ने बताया की रिलीज़ के 5 दिन के अन्दर ही 1 Million यानी की 10 लाख Users ChatGPT का उपयोग करने लगे|

ChatGPT का Full Form- Generative Pre-trained Transformer है| ChatGPT फिलहाल GPT-3.5  language model का उपयोग करता है| इंसानों ने Internet पर जो Text Content बनाया है उसके आधार पर ChatGPT को सिखाया गया है| ChatGPT Plus के नाम से ChatGPT का Paid Version भी है| AI language model का उपयोग करके ChatGPT लोगो के सवालों का जवाब देते है|

ChatGPT का पोपुलर AI-generated content ये सब है:

1. Written Code

2. Product Descriptions

3. Blog Posts

4. Email Drafts

5. Translations

6. Jokes या Memes

7. Social Media Posts

Teachers और Professors को ChatGPT के लिए चिंता होने लगा क्यूंकि ये बढ़िया से बढ़िया निबंध लिखके दे सकता है और वे इस सोच में पड़ गए की Students को नक़ल करने से कैसे रोके| इसके जवाब में OpenAI ने January 2023 में AI Text Classifier का घोषणा किया|

Bard क्या है?

Bard भी एक AI-powered chatbot है जो इंसानों के बातचीत का अनुकरण करके Natural language processing और Machine learning के साथ Internet से जवाब ढूंड कर निकालता है| Bard पहले LaMDA का उपयोग करता था लेकिन बाद में Google ने अपना next-generation language model PaLM 2 (Pathways Language Model) के साथ इसे Upgrade किया| Google ने बताया की ये Upgraded Model पिछले Model से हर मामले में बेहतर है| Google ने ये भी बताया की ये Version पुराने Version से काफी तेज़ भी है|

Search Engine के परिणाम के विपरीत Bard का असली मकसद है लोगो के सवालों का आसान भाषा में जवाब देना, लेकिन यहाँ पर Users को Website का Link भी मिलता है जिससे वे इस बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सके| Bard हमारे personal assistant के तरह भी काम करता है और हमें कुछ चीजों में मदद करता है जैसे की Vacations को बुक करना, अपना Reservation ढूंडना और अपने भोजन के बारे में प्लान करना|

Read This: Li-Fi कितना शक्तिशाली है? LiFi और WiFi में क्या क्या अंतर है? 14 Important Points

ChatGPT और Bard में सबसे ख़ास क्या क्या अंतर है? 

ChatGPT और Bard इन दोनों Tools का कार्य एक जैसा ही है| Users अपने सवालों को सर्च करते है और उन्हें इंसानों के लिखा हुवा जैसा जवाब मिलता है|

1. ChatGPT और Bard में सबसे बड़ा अंतर इन दोनों के Data Source का है| Bard लगातार इन्टरनेट से जानकारी प्राप्त करता है इसलिए यहाँ हमें हमेशा नया जानकारी मिलता है| ChatGPT में 2021 तक का ही डाटा है, तो यहाँ आपको नया रिसर्च और जानकारी के बारे में पता नहीं चलेगा| Latest Research को एक्सेस करके Bard हमें Real Time का डाटा प्रदान करता है|

2. Bard, Google का नया language model — PaLM 2 का उपयोग करता है जबकि ChatGPT में GPT-3.5 का उपयोग किया गया है और इसके Paid Version- ChatGPT Plus में GPT-4 का उपयोग किया गया है|

3. ChatGPT को हम OpenAI के साईट से एक्सेस कर सकते है, जबकि Bard को अपने Google Account का उपयोग करके Google Bard Site  से एक्सेस कर सकते है|

4. ChatGPT का Free Version भी है और ChatGPT Plus के नाम से इसका Paid Version भी है, जबकि Bard में अभी पुरे तरह से Free Version ही है|

5. ChatGPT अभी GPT (Generative Pre-trained Transformer) पर आधारित है जबकि Bard अभी PaLM 2 (Pathways Language Model) पर आधारित है|

6. ChatGPT में Built-in plagiarism checker (AI Text Classifier) मौजूद है जबकि Bard में कोई plagiarism detector मौजूद नहीं है|

Generative AI में अन्य क्या क्या विकल्प उपलब्द है?

मार्केट में कई अन्य AI Content Generator उपलब्द है| ऐसा कई Startups है जो अपना खुद का प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है जिसमे ChatSonic, Jasper, Open Assistant और Wordtune शामिल है| चीन का सबसे पोपुलर Search Engine, Baidu भी एक AI Application का उपयोग करता है जिसका नाम Ernie Bot है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular