HomeCOMPUTERWired vs Wireless - कौन सा Mouse आपके लिए सही है ?

Wired vs Wireless – कौन सा Mouse आपके लिए सही है ?

- Advertisement -

Wired vs wireless mouse

Wired और Wireless Mouse का बहस कई सालो से चलता आ रहा है और ये जल्दी थमने वाला नहीं है | इसमें ज्यादा सोचने वाली क्या बात है ? आप कोई सा भी एक खरीद लो और उसका उपयोग करे , है की नहीं ? लेकिन ये इससे थोड़ा ज्यादा Complicated है | तो चलिए जानते है Wired और Wireless Mouse के फायदे और नुकसान के बारे में ताकि आपको इसे खरीदने में परेशानी नहीं होगी | Wired vs Wireless mouse difference in Hindi |

Read This : Bloatware क्या है और ये फोन में क्यूँ Installed रहता है

Wired vs Wireless mouse difference in hindi

Wired Mouse 

 

कुछ लोग Wireless Mouse न लेकर Wired Mouse इसलिए लेते है क्यूंकि ये Wireless नहीं होता है | Wireless Mouse Wired Mouse से थोड़ा स्लो होता है क्यूंकि इसे Information को Wirelessly संचारित करना पड़ता है | जड़ा सा भी Lagging से Gamers को प्रभाव पड़ता है | एक Gamer हमेशा Wireless Mouse न लेकर Wired Mouse ही लेंगे क्यूंकि उन्हें अपने Game में जड़ा सा भी Lag नहीं चाहिए | आज के समय में Wired Mouse को पुराने ज़माने का चीज़ माना जाता है | लेकिन बहुत से लोग आज भी Cable को पसंद करते है | आखिर ऐसा क्यूँ है ?

Wired Mice Gaming और Graphic Design के लिए ज्यादा Accurate और Responsive होते है 

हालाकि अभी के समय के कुछ Wireless Mice Wired Mouse के तरह ही Accurate और Responsive होते है | लेकिन बहुत सारे Professional Gamers और Graphic Designers आज भी Wired Mice का उपयोग करते है क्यूंकि इसमें Input lag बहुत ही कम होता है | ये ऐसा Industry है जहाँ milliseconds और micrometers भी लोगो के काम पर प्रभाव डाल सकता है , तो इसके लिए ये अच्छा है की आप जान लो की सबसे अच्छा Mouse कौन सा है |

Battery Life की कोई चिंता नहीं 

ये एक महत्वपूर्ण बात है | Wired Mouse के साथ आपको रिचार्ज के लिए Cable के साथ Plug In करना या Replacement Battery जैसा कोई चिंता नहीं होता है | कोई भी डिवाइस जिसमे बैटरी होता है उसका बैटरी का Performance समय के साथ कम होने लगता है | इसी प्रकार Wired Mouse में आपको Battery के Performace के कमने का कोई चिंता नहीं रहता है | सोचिए आप किसी जरुरी Project पर काम कर रहे है ? और आपके पास सिर्फ 10 मिनट का ही Battery Life बचा है तो आप क्या करेंगे |

Wired Mouse सस्ता होता है

ये बात सही है की पिछले कुछ सालो में Wireless Mouse के कीमत में गिरावट आया है लेकिन फिर भी Wired Computer Mouse Wireless Mouse से सस्ता होता है | और ये सस्ता इसलिए होता है क्यूंकि Wired Mouse आपके Computer से Powered रहता है और आपको इसमें Battery खरीदने का भी जरुरत नहीं पड़ता है |

Wireless Mouse 

Wireless Mouse का सबसे बड़ा फ़ायदा उसके नाम में ही है – No Wire ! ये कोई नया या चौकाने वाला चीज़ नहीं है लेकिन बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते है | आइए जानते है क्यूँ ?

Better Mobility 

आप इसका उपयोग जहा मर्ज़ी वहाँ आसानी से कर सकते हो ( चाहे Airport हो या Coffee Shop ) क्यूंकि इसमें Cord का कोई समस्या नहीं है | आप किसी आरामदायक कुर्सी पर बैठकर आसानी से Mouse को अपने पैर पर रखकर इस्तेमाल कर सकते है | मतलब आप समझ गए होंगे इसका उपयोग बहुत आरामदायक है | अगर आप उनमे से है जिनका घर में Entertainment का Setup है तो Wireless Mouse आपके लिए जरुरी है |

Less Resistance ( इसमें रुकावट कम होता है )

हालाकि ये Better Mobility जैसा ही है लेकिन ये थोड़ा अलग है | आपका Desktop कभी कभी हलचल कर सकता है – अगर आप एक Gamer हो और आपने जैसे ही Game में शूट करने के लिए Mouse को इधर उधर घुमाया तब ही आपका Mouse का Cable Player Manual के कोने में और Energy Drink Cans में फँस जाता है तो आपको कैसा लगेगा | इन जगहों पर Wireless Mouse काम आता है |

कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होता है 

Wired Mouse Wireless Mouse से काफी सस्ता हुवा करता था | लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी Advance होता गया वैसे वैसे आप एक बढ़िया Wireless Mouse को Wired Mouse के कीमत में खरीद सकते है | हालाकि ये Wireless Mouse खरीदने का कोई बड़ा कारण नहीं है | वैसे आपको Wired Mouse के कीमत में Wired Mouse मिल जाए तो ये कोई बुरा बात नहीं है |

क्या ये बहस वाला मुद्दा है ?

Wired या Wireless Mouse लेना ये पूरी तरीके से आप पर निभर है | आपको Mouse किस काम के लिए चाहिए उस हिसाब से आप Mouse खरीद सकते है |

हम उम्मीद करते है आप Wired vs wireless mouse difference in hindi के बारे में जान गए होंगे |

तो दोस्तों अगर ये Post अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ भी Share करे | और अगर आप हमसे इस बारे में कुछ भी पूछना चाहते है तो निचे Comment Box में पूछ सकते है | और हमारे इस Blog के Notification को Subscribe कर ले ताकि हमारा Latest Post आपको जल्द से जल्द मिल जाए |

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. सर आप कौन सी थीम यूज करते हो और यह पेढ है या फ्री पेढ है तो कितने की है और फ्री है तो इस थीम का क्या नाम है प्लीज सर बताइये मुझको भी अपनी वेबसाइट को आप की वेबसाइट की तरह बनाना है

Comments are closed.

- Advertisment -

Most Popular