HomeTECHNOLOGYSmartphone में RAM का जरुरत क्यूँ पड़ता है और हमें कितना RAM...

Smartphone में RAM का जरुरत क्यूँ पड़ता है और हमें कितना RAM का जरूरत है?

- Advertisement -

क्या ज्यादा RAM आपके फोन के लिए बढ़िया होता है, या फिर आप बेवजह ही ज्यादा RAM के लिए पैसे दे रहे है जिसका आपको जरुरत ही नहीं है| हमारे पास इसका जवाब है| How much RAM Smartphone need?

पिछले एक दशक में स्मार्टफोन का RAM बहुत ज्यादा बढ़ गया है| आज ज्यादातर स्मार्टफोन में अलग अलग साइज़ का RAM दिया जाता है| Budget Models के लिए 2GB RAM दिया जाता है और Flagship Models में 12 GB तक RAM दिया जाता है| इससे हमारे मन में एक सवाल जरुर आता है- एक स्मार्टफोन में कितना RAM का जरुरत है?

इसका जवाब है- 4GB. इतना RAM में आप आसानी से Web Browsing कर सकते है, Social Media का उपयोग कर सकते है, Video Streaming कर सकते है और कई पोपुलर Mobile Games खेल सकते है| इतना RAM ज्यादातर Smartphone Users के लिए काफी है, आपको कितना RAM का जरुरत है ये इस बात पर निर्भर है की आप किन किन Apps का उपयोग करते है|

तो आखिर सवाल ये है की स्मार्टफोन में कितना RAM का जरुरत है?

Smartphone को RAM का जरुरत क्यूँ पड़ता है?

How much RAM Smartphone need

Random Access Memory (RAM) किसी भी computer hardware का एक अहम् हिस्सा होता है| आपका Desktop computer, Laptops और Mobile, RAM का उपयोग temporary memory के रूप में करता है जिससे ये आपके द्वारा Access किया गया जानकारियों को स्टोर करके रखता है|

हालाकि अलग अलग Devices में RAM का design और architecture अलग अलग हो सकता है, लेकिन सभी Devices में RAM का कार्य एक ही होता है|

> 1TB RAM कैसा दीखता है और 1TB RAM से हम क्या क्या कर सकते है?

iOS vs. Android RAM Usage

Apps या Programs के अलावा आपका PC या Smartphone operating system बहुत ज्यादा RAM का उपयोग करता है| Smartphone platforms में 2 पोपुलर Operating systems होता है: Apple devices के लिए IOS और बाकी सभी Device में हमें ज्यादातर Android ही देखने को मिलता है|

Android के मुकाबले IOS कम RAM का उपयोग करता है क्यूंकि IOS का Chips बहुत ज्यादा Optimized रहता है और इसका उपयोग सिर्फ Apple products में ही किया जाता है| उदाहरण के तौर पर हम 2014 में आया iPhone 6 की बात करते है| iPhone 6 में अभी भी Apple का Latest iOS version आसानी से चल सकता है और इस फ़ोन में सिर्फ 1GB RAM ही था|

Android का उपयोग कई प्रकार के Systems और Brands में किया जाता है| Smartphone बनाने वाला हर कंपनी Android में अपने खुद के कंपनी का Skin भी डालती है जिसके वजह से और ज्यादा RAM का जरुरत पड़ता है| उदाहरण के तौर पर, कोई भी नया Samsung Galaxy model का OS (Operating System) 2 से 3GB RAM तक का उपयोग करता है|

आपको अपने Smartphone में कितना RAM का जरुरत है?

How much RAM Smartphone need

इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग है| कुछ Smartphone Users सिर्फ light browsing, texting, calling, और video streaming ही करते है, जिसके लिए ज्यादा RAM का जरुरत नहीं है| लेकिन कई Users अपने स्मार्टफोन में Games खेलते है, Video Editing करते है जिसके लिए ज्यादा RAM का जरुरत पड़ता है|

आपको कितना RAM का जरुरत है, इसके लिए पहले हम ये जान लेते है की ज्यादातर Users अपने स्मार्टफोन का उपयोग किन किन चीजों के लिए करते है:

(1) Social Media Apps जैसे Facebook और Instagram आपके उपयोग के आधार पर 100 से 300MB तक RAM का उपयोग करता है|

(2) Browsers और Video Players जैसे Chrome और Youtube 500MB तक RAM का उपयोग करता है| ये इसपर भी निर्भर है की आपके Chrome में कितना Tabs खुला है और आप Youtube में किस Quality का Video देख रहे है|

(3) Mobile Games उसके Graphics Quality पर निर्भर है और साथ में इस बात पर भी निर्भर है की आप Online खेल रहे है या Offline खेल रहे है| Android Games जैसे FIFA Soccer जब चलता है तब 1GB से भी ज्यादा RAM का उपयोग कर सकता है|

आपको इस बात का भी ध्यान रखना है की आपका Operating System भी काफी RAM का उपयोग करता है| तो इसलिए आपने देखा होगा की कुछ Mobile Companies- 6GB, 8GB और कोई कोई 12GB RAM भी अपने स्मार्टफोन में देता है|

अपने Smartphone में RAM Usage कैसे Check करे?

आपको अपने स्मार्टफोन के लिए कितना RAM का जरुरत है? ये जानने से पहले आपको ये पता होना चाहिए की आप अभी अपने Device में कितना RAM का उपयोग कर रहे है| इसे करने के लिए निचे बताए गए Steps को Follow करे:

For Android Users

1. सबसे पहले Settings में जाए| फिर Device Care या Device Maintenance पर Tap करे| ये Settings कुछ Models में अलग हो सकता है|

2. Memory पर Tap करे| यहाँ पर आप देख पाएँगे की आपके फोन में कुल कितना RAM मौजूद है, और जो Apps और Services अभी चल रहा है वो कितना RAM का उपयोग कर रहा है|

3. कुछ Phone Models में आपको ऊपर बताया गया 2 Steps को पूरा करने से पहले Developer Options को Enable करना पड़ेगा| इसे करने के लिए Settings में जाए और फिर About में जाए| स्क्रॉल करके निचे जाए और अपना PIN को Enter करने से पहले Build Number पर 7 बार Tap करे|

For iOS Users

1. अपने Home Screen के Settings में जाए और फिर General पर Tap करे|

2. iPhone Storage पर Tap करे, जिसके बाद आपको दिख जाएगा की आपके Device में कुल कितना Memory उपलब्द है और कितना का इस्तेमाल हो रहा है, और साथ में आपको ये भी दिख जाएगा की कौन सा App कितना RAM memory का उपयोग कर रहा है|

क्या Smartphone में 8GB RAM का जरुरत है?

एक दशक पहले किसी भी स्मार्टफोन में 1GB RAM भी नहीं दिया जाता था| और आज का दिन जहाँ कई Smartphones में 12 तक RAM दिया जाता है|

Mid-Range Phones में आज 8GB RAM दिया जाता है| हालाकि इतना RAM का आपको उतना जरुरत नहीं है जितना आपको लगता है| ज्यादा RAM होने का सबसे बड़ा फायदा ये है की आप ज्यादा Apps को एक साथ चला सकते है, और इसमें आपको कोई भी App स्लो नहीं होगा या न ही आपको किसी App को बंद करना पड़ेगा|

कुछ Graphic intensive games जैसे PUBG और Black Desert Online को अच्छे तरीके से खेलने के लिए आपके स्मार्टफोन में 8GB RAM होना चाहिए|

संक्षेप में कहे तो 8GB RAM बहुत बढ़िया होता है, लेकिन सभी Users को इतना RAM का जरुरत नहीं है| अगर आप High-end mobile games नहीं खेलते है या ज्यादा Multitasking नहीं करते है, तब 4GB या उससे कम RAM भी आपके लिए पर्याप्त है|

क्या 2GB RAM आपके Smartphone के लिए काफी है?

अगर आप पुराना iPhone Model का उपयोग कर रहे है, तब आपका सब काम सही से होने के लिए 2GB RAM काफी है| Apple का Latest mobile operating system, IOS 14, पुराना iPhone जैसे iPhone 6s में चलेगा जिसमे सिर्फ 2GB RAM दिया गया है|

लेकिन Android Users को 2GB RAM में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है अगर आप Browsing और Videos देखने के अलावा और भी कार्य करना चाहते है| कई बार आपको अपने रोज़मर्रा के कार्यो के लिए यहाँ OS से सम्बंधित Slowdowns देखने को मिलेगा|

पिछले साल Google ने ऐलान किया की Android 10 और Android 11 पर चलने वाला Smartphones में 2GB RAM होना जरुरी है| अगर आपको लगता है की कुछ Apps का उपयोग करके आपका Smartphone स्लो हो जा रहा है, तब आपको दूसरा Smartphone खरीद लेना चाहिए जिसमे ज्यादा RAM दिया गया है|

Smartphone में जितना ज्यादा RAM है उतना ही आपके लिए अच्छा है

तो सवाल ये था की Smartphone में कितना RAM का जरुरत है, ये हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है| हर व्यक्ति के उपयोग के आधार पर उन्हें अलग अलग साइज़ का RAM का जरुरत पड़ सकता है| क्यूंकि हर Users अपने Smartphones का उपयोग अलग तरीके से करते है, तो किसी के लिए 2GB RAM भी काफी है और किसी को 12GB RAM तक का भी जरुरत पड़ सकता है| तो इसके लिए अच्छा ये है की आपको जितना RAM का जरुरत है आपको उससे थोड़ा ज्यादा RAM वाला Smartphone ही लेना चाहिए|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular