HomeTIPS & TRICKSAadhar नंबर को Pan Card से SMS और Online के जरिए लिंक...

Aadhar नंबर को Pan Card से SMS और Online के जरिए लिंक करने का तरीका

- Advertisement -

सरकार ने Aadhar नंबर को Pan Card से जोरने की सीमा को 3 महीने के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2018 तक कर दिया है | इस समय की सीमा को तीसरी बार बढ़ाया जा चूका है | वित्त मंत्रालय के जानकारी के मुताबिक़  कुछ करदाताओं ने अभी तक पैन को आधार से नहीं जोड़ा है। यही कारण है की इसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया गया है | इस साल, सरकार ने आयकर दाखिल करने के साथ नए Pan Number  प्राप्त करने के लिए आधार को अनिवार्य घोषित कर दिया है | Aadhar card ko Pan Card ke saath kaise link kare ?

Read This: Aadhar नंबर से PF अकाउंट को जोरने का तरीका

आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के ये हैं तरीके

Aadhar Number को Pan Card से जोरने के लिए  आपको सबसे पहले ई-फाइलिंग की वेबसाइट (https://incometaxindiaefiling.gov.in/) पर जाना होगा और इन निर्देशों का पालन करना होगा।

1. अगर इस वेबसाइट पर आप पहली बार आ रहे है तो सबसे पहले Register Here पर क्लिक करे | इसके बाद पैन का ब्यौरा देकर ओटीपी वेरिफिकेशन कर ले | उसके बाद अपना password बना ले | उसके बाद आपको Log In करना होगा |

2. अगर आपने पहले ही अकाउंट बनाया है तो सिर्फ Log in Here पर क्लिक करे |

3. User ID में अपना Pan Number डाले | फिर Password और उसके बाद Captcha Code डाले | अंत में Log In पर क्लिक करे |

4. इसके बाद एक पॉप अप विंडो आएगा जिसमे आपको अपने Aadhar नंबर को लिंक करने के लिए कहा जाएगा | इसके लिए आप अपना Aadhar नंबर डाले और फिर Captcha Code | अंत में Link Now पर क्लिक करे |

5. अगर आपको पॉपअप विंडो नहीं दिखा  तो घबराने की कोई बात नहीं है |  आप अब भी आसानी से अपने Aadhar नंबर को Pan Card से  लिंक कर सकते हैं। इसके लिए Top Menu  में नज़र आ रहे Profile Setting में जाएं। फिर जाकर  Link Aadhaar वाले विकल्प पर क्लिक करें।

6. इसके बाद अपना Aadhar नंबर डालकर Save पर क्लिक करे |

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये तरीका तब ही काम में आएगा जब आपका Aadhar कार्ड और Pan कार्ड के ब्योरे पूरी तरह से मिलते हो | जिनलोगो के दोनों कार्ड के ब्योरे मेल नहीं खाते उन्हें अपने पैन कार्ड की एक स्कैन प्रति देनी होगी |  इसके अलावा कर-विभाग इस संबंध में ऑनलाइन विकल्प देने की भी योजना बना रहा है। वह अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर करदाताओं को आधार जोड़ने का विकल्प देगा | लेकिन ऐसा लगता है अभी इस विकल्प को उपलब्द नहीं कराया गया है |

SMS के जरिए आधार और पैन कार्ड को लिंक करने का तरीका

आयकर विभाग ने Aadhar को Pan Card से जोरने के लिए दो नंबर 567678 और 56161 की सुविधा दी है |इसके लिए आपको निचे दिए हुवे तरीके से SMS करना होगा |

UIDPAN<SPACE>12 Digit Aadhar Number. <SPACE> Pan Card Number.

हालांकि, SMS या इंटरनेट के जरिए पैन व Aadhar को लिंक करना सभी टैक्स अदा करने वाले लोगों के लिए जरुरी है । लेकिन उन लोगों को भी दोनों कार्ड लिंक करने होंगे जिनकी आय पर टैक्स नहीं लगता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular