HomeSOCIAL MEDIAएक फोन में दो व्हाट्सएप ...

एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चलने का तरीका

- Advertisement -

अगर आप दुवल सिम के फ़ोन का इस्तेमाल करते है तो आप दोनों सिम से फोन कर सकते है , दोनों सिम से मेसेज भी कर सकते है | लेकिन क्या आपको पता है आप अपने एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते है | बस आपका फोन में दुवल सिम का सप्पोर्ट होने चाहिए |क्यूंकि व्हाट्सएप आपकी पहचान फोन नंबर से करती है | Ek Phone me 2 whatsapp kaise chalaye ?

अगर  आपके  पास  oppo , xiaomi  या  huawei   का  फ़ोन  है….

अगर आपके पास इनमे से कोई फोन है तो ये करना बेहद ही आसान है | सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सएप को इनस्टॉल कर ले | अब आप क्लोनिंग फोन की सेटिंग से ये कर सकते है |

1. WhatsApp इंस्टॉल करने के बाद सेटिंग्स में जाएं।
2. डुअल ऐप्स पर टैप करें। हॉनर के फोन में इसे ऐप ट्विन का नाम मिला है और ओप्पो में क्लोन ऐप।
3. इसके बाद आप उन ऐप्स की सूची देख पाएंगे जो इस फीचर के साथ काम करते हैं। किनारे पर टॉगल दिया गया है। जिस ऐप की क्लोनिंग करनी है, उसके सामने के टॉगल को ऑन कर दें।

बस इतना ही। आप दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करने को तैयार हैं। यह वीवो के फोन में थोड़ा अलग है। सबसे पहले हम उसका ज़िक्र करेंगे। इसके बाद दूसरा व्हाट्सऐप अकाउंट सेटअप करने के बारे में बताएंगे।

वीवो फोन में इस्तेमाल करें यह तरीका…

1. सेटिंग्स में जाएं।
2. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें ऐप क्लोन को टैप करें।
3. इसके बाद डिस्प्ले द क्लोन बटन का टॉगल इनेबल कर दें।
4. अब अपने फोन में गूगल के ज़रिए व्हाट्सऐप को इंस्टॉल करें।
5. किसी भी ऐप आइकन को आप जब लंबे वक्त तक दबाए रखते हैं तो आपको छोटा ‘x’ चिन्ह नज़र आएगा ऐप्स हटाने के लिए। लेकिन व्हाट्सऐप जैसे चुनिंदा ऐप में आपको छोटा सा ‘+’ चिन्ह भी दिखेगा।
6. इसके बाद + चिन्ह पर टैप करके व्हाट्सऐप को क्लोन कर दें।

अब आपके फोन में व्हाट्सऐप अकाउंट के दो कॉपी हैं। इसके बाद आपको यह करना होगा…

DUAL  व्हाट्सएप  का  उपयोग  करना 

  1. दुसरे व्हाट्सएप को चलाए |
  2. फिर AGREE AND CONTINUE पे क्लिक करे |
  3. इसके बाद आप व्हाट्सएप को कांटेक्ट और फाइल्स की मंजूरी देना चाहते है तो CONTINUE पे क्लिक करे या फिर NOT NOW भी कर सकते है |
  4. अब अपना फोन नंबर वेरीफाई करने के लिए दुसरे सिम कार्ड का नंबर डाले | अगर आप प्राइमरी नंबर डालेंगे तो व्हाट्सऐप का एक्सेस एक ऐप से दूसरे में शिफ्ट हो जाएगा |
  5. नंबर लिखने के बाद NEXT पे क्लिक करे | फिर नंबर वेरीफाई करने के लिए OK पर क्लिक करे |
  6. अब आपके फोन पे वेरिफिकेशन कोड आएगा उसे वहां पे डाले |

अब  आपका  फोन  do  व्हाट्सएप  अकाउंट  चलने  के  लिए  तैयार  है |

इसी  तरीके  से  आप  do  फेसबुक  और  ट्विटर  अकाउंट  भी  चला  सकते  है |

अगर आपके फोन में ऐप क्लोनिंग की सुविधा नहीं है?

अगर आपका फोन क्लोनिंग एप सपोर्ट नही करता करता तो परेशां होने ही जरुरत नहीं आप तब भी दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते है | निचे दिए गए तरीको से |

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से पैरेलल स्पेस को डाउनलोड कर ले |
  2. आप इसे जैसे ही खोलोगे ये आपको क्लोन एप पेज में ले जाएगा |
  3. इसके बाद जिस एक को क्लोन करना चाहते है उन सभी एप को चुन ले | फिर ADD TO  PARALLEL SPACE बटन पे क्लिक करे |
  4. इसके बाद आपको PARALLEL SPACE में ले जाया जाएगा जहां ऐप आपके फोन पर वर्चुअल इंस्टॉल पर चलता है।
  5. अब ऊपर दिए गए निर्देश को पालन करके व्हाट्सएप को इनस्टॉल कर ले |

हो गया। अब आप दूसरे व्हाट्सऐप अकाउंट को Parallel Space ऐप के ज़रिए एक्सेस कर पाएंगे। ऐप तो मुफ्त है लेकिन यह विज्ञापन के साथ आता है। आप सब्सक्रिप्शन लेकर विज्ञापन से छुटकारा पा सकते हैं।

 

दोस्तों अगर ये  पोस्ट  आपको  अच्छा   लगा  तो  शेयर  जरुर  करे |

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -

Most Popular