क्या आप एक कंप्यूटर खरीदना चाहते है, और आपको समझ में नहीं आ रहा है की आपके लिए कौन सा कंप्यूटर सही है| क्या आपको Laptop लेना चाहिए या क्या आपको Desktop लेना चाहिए? इसके लिए आपको Laptop और Desktop का फायदा और नुक्सान के बारे में सबकुछ जान लेना चाहिए| यहाँ हम इस Article में बताएँगे की Laptop और Desktop में क्या क्या अंतर है| Laptop vs Desktop in hindi?
1. Cost
Desktop: Desktop के कई तरह का Components (इसका अन्दर का सामान) मार्केट में मौजूद है जिससे Desktop का कीमत आपके जरुरत के हिसाब से काफी ज्यादा हो सकता है| लेकिन Desktop हमें काफी कम कीमत पर मिल सकता है| Desktop का Full package (computer और monitor) हमें $300-$400 तक मिल सकता है और ये भी काफी Powerful System हो सकता है|
Laptop: Laptop में भी कई तरह का Components (इसका अन्दर का सामान) मार्केट में मौजूद है, लेकिन ये Desktop के मुकाबले काफी लिमिटेड है| अगर आपको एक पावरफुल Laptop चाहिए जिसमे High Speed हो, बढ़िया Graphics हो, और ज्यादा Storage Space हो तो उस Laptop का कीमत $1500 या उससे भी ज्यादा हो सकता है|
2. Processor
Desktop: Desktop का Processor का Size थोड़ा बड़ा होता है, लेकिन इससे ये भी फायदा है की Desktop का Processor किसी Laptop का Processor से ज्यादा शक्तिशाली होता है| Market में जो नया Advanced Processor आता है वो पहले Desktop Computer में ही दिया जाता है|
Laptop: Laptop का Processor भी धीरे धीरे Desktop का Processor का बराबरी कर रहा है, लेकिन Desktop Processor के मुकाबले Laptop Processor काफी लिमिटेड है| Gaming Laptops का Performance किसी Desktop के बराबर भी हो सकता है, लेकिन आपको Laptop के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा|
3. Internal Storage
Desktop: Desktop Computer में एक से ज्यादा Internal Drives को इनस्टॉल किया जा सकता है|
Laptop: Laptop Computers में आमतौर पर एक ही Internal Drive दिया होता है| अगर आपको ज्यादा Internal Storage का जरुरत है तो आपको Drive को Replace करना पड़ेगा|
> Wired vs Wireless – कौन सा Mouse आपके लिए सही है?
4. Screen Size
Desktop: Desktop Monitors 19 Inch या उससे बड़ा हो सकता है| किसी Desktop को TV के साथ भी Connect किया जा सकता है, तो वो स्क्रीन TV के जितना बड़ा भी हो सकता है|
Laptop: Laptop का Screen Size आमतौर पर 10 से 17 Inch तक का होता है| Laptop को भी किसी External Display के साथ Connect किया जा सकता है और ये किसी भी साइज़ का Screen, Projector या Monitor के साथ काम कर सकता है|
5. Power Usage
Desktop: Desktop Computer एक Laptop से ज्यादा पॉवर का उपयोग करता है| इसमें higher wattage power supply, होता है जिसको कंप्यूटर के अन्दर का कई Components और Monitor को Power Supply करना पड़ता है| अगर मान लीजिए Power Cut हो जाता है, तो आप जिस Documents का काम कर रहे वो शायद Save नहीं होगा|
Laptop: Laptop एक Desktop से कम पॉवर का उपयोग करता है| Laptop में छोटा Components होता है इसलिए Laptop को कम पॉवर का जरुरत पड़ता है| Laptop में Battery दिया गया होता है और अगर Power Cut होता है तो Laptop कभी Switch Off नहीं होगा|
6. Upgrading
Desktop: Desktop का ज्यादातर Components को हम Remove कर सकते है, जिससे इसको Upgrade करना काफी आसान होता है| Desktop का Cases काफी बड़ा होता है जिसके कारण अन्दर काफी जगह होता है| और उसमे हम Hardware को Add या Remove कर सकते है, Tools का उपयोग कर सकते है और Cables को Organize कर सकते है|
Laptop: Laptop में सिर्फ Memory और Hard Drive को ही Upgrade किया जा सकता है| बाकी जो Components होता है वो या तो Built In होता है और उसे Remove नहीं किया जा सकता है| Memory और Hard Drive के अलावा अगर आपको कुछ भी Upgrade करना है तो आपको नया Laptop लेना पड़ेगा|
7. Gaming
Desktop: Desktop काफी high-powered video cards का उपयोग कर सकता है, जिसमे ज्यादा पॉवर का जरुरत पड़ता है| आमतौर पर Desktop में किसी भी Video Cards का उपयोग किया जा सकता है, और एक समय पर 2 या उससे ज्यादा Video cards का भी उपयोग किया जा सकता है| इसलिए Desktop में Gaming का Performance हमेशा बढ़िया होता है|
Laptop: Laptop में Physical Space काफी कम होता है, जिससे इसका Graphics का क्षमता कम होता है| High End Laptops में बढ़िया Gaming किया जा सकता है| पॉवर भी काफी लिमिटेड होता है जिससे यहाँ Video cards का सुविधा नहीं मिलता है जिसका जरुरत Gaming में High Wattage को चलाने के लिए पड़ता है|
8. Repair
Desktop: Desktop Computer को Repair करना काफी आसान होता है, क्यूंकि Desktop का ज्यादातर hardware को किसी local computer retail store से खरीदा जा सकता है|
Laptop: ज्यादातर Users के लिए Laptop को Repair कराना थोड़ा मुश्किल का काम हो सकता है, और इसके Parts के लिए हमें computer manufacturer को Call करना पड़ता है या किसी दुसरे Online Sites से आर्डर करना पड़ता है|
9. Portability
Desktop: Desktop का Size बड़ा होता है, और इसमें अलग से Monitor होता है| Desktop को आप एक जगह से दुसरे जगह पर ले जा सकते है, लेकिन इसमें थोड़ा परेशानी होता है| Desktop को एक जगह पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है|
Laptop: अपने Compact Size के कारण Laptop काफी Portable होता है| Laptop को एक जगह से दुसरे जगह पर ले जाने के लिए बनाया गया है| आप कहीं भी जाए Laptop को आसानी से ले जा सकते है|
10. External Storage
Desktop: Desktop Computer को उसके उपलब्द data ports (USB, Thunderbolt, इत्यादि) में एक से ज्यादा External Drives के साथ Connect किया जा सकता है|
Laptop: Laptop को भी एक से ज्यादा External Drives के साथ Connect किया जा सकता है, लेकिन Laptop में Desktop के मुकाबले Ports कम होता है|
11. Ease of Assembly
Desktop: Desktop को Setup करने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है और Desktop में ज्यादा जगह का भी जरुरत पड़ता है| हालाकि सभी चीजों को Connect करना उतना मुश्किल नहीं है लेकिन Laptop के मुकाबले इसमें काफी ज्यादा समय लगता है|
Laptop: Laptop को इसलिए बनाया गया है ताकि इसका उपयोग आसानी से किया जा सके| आपको बस Laptop को खोलना है, Plug में लगाना है, और Power Button को प्रेस करना है| कुछ ही मिनट में आपका Laptop उपयोग करने के लिए तैयार हो जाएगा|
12. Keyboard
Desktop: Desktop में Full-Size Keyboard का उपयोग किया जा सकता है, जिसमे Number Pad शामिल होता है| इसमें कोई सीमा नहीं है|
Laptop: 13 और 14 Inch के छोटे Laptop में आमतौर पर Keyboard के दाईं तरफ Number Pad नहीं दिया जाता है| बड़े Laptop में बड़ा Keyboard होता है और साथ में Number Pad भी होता है, लेकिन ये थोरा बड़ा और भारी हो जाता है|
अंत में आपका आखरी निर्णय आपके जरुरत पर निर्भर है| ऊपर के Chart से आपको पता चल रहा होगा की Desktop Computers ज्यादा बढ़िया होता है, लेकिन अगर आपको Portability चाहिए तो Laptop आपके लिए सही है| Desktop और laptop में अंतर जरुर है लेकिन ज्यादातर Users को इससे कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा|
बढ़िया Performace के लिए Desktop बढ़िया है, लेकिन अगर आप ज्यादा Travelling करते है तब Laptop आपके लिए सही विकल्प है| अगर आप Desktop vs Laptop के बारे में कुछ और जानकारी चाहिए तो Comment करके पूछ सकते है|